{"_id":"69bd97ec9960dc9c3d070944","slug":"inquiry-ordered-against-six-constables-in-the-case-of-prisoners-escape-banda-news-c-212-1-bnd1017-143145-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बंदी के फरार होने के मामले में छह सिपाहियों पर जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बंदी के फरार होने के मामले में छह सिपाहियों पर जांच के आदेश
Sat, 21 Mar 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा सिविल न्यायालय परिसर से फरार हुए चोरी के आरोपी बंदी चुन्नू कोटार्य के मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
35 वर्षीय चुन्नू कोटार्य को 16 जनवरी को बैटरी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बीते सोमवार को पेशी के बाद वह लघुशंका के बहाने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर परिसर की दीवार फांदकर भाग निकला था। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित पांच टीमों ने उसे घटना के दूसरे दिन ही पुनः गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अब अतर्रा क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार इस मामले की जांच कर पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके बाद दोषी सिपाहियों पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।