फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   innocent girl, report filed

Banda News: जवान की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Feb 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 29 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
innocent girl, report filed
बांदा। आईटीबीपी के जवान की साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रिश्तेदार युवक ने दुष्कर्म किया। जवान का आरोप है कि बदौसा थाना पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया था। गुरुवार को डीआईजी कार्यालय में जवान ने प्रार्थना पत्र दिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि देर रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गैर जनपद में तैनात जवान ने शिकायती पत्र में बताया कि वह मूलरूप से हमीरपुर जिले का रहने वाला है। नौकरी की वजह से उसकी पत्नी बच्ची को लेकर बदौसा के एक गांव में मायके में रहती है। पत्नी ने चार दिन पूर्व फोन कर बताया कि उसके ममेरे भाई ने बच्ची के साथ गलत हरकत की है। इस कारण बच्ची के नाजुक अंगों से खून भी बह रहा है। इसके बाद पत्नी अपनी मां व बच्ची को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने थाने में दूसरे पक्ष को भी बुला लिया और फिर पत्नी पर दबाव बनाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। जवान ने बताया कि वह बुधवार को अपनी बहन के साथ ससुराल बदौसा पहुंचा और दोबारा थाने में शिकायत करने गया तो पुलिस ने अभद्रता कर भगा दिया। इसके बाद गुरुवार को उसने डीआईजी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed