{"_id":"64c16eee00cadfc0ad09b1a7","slug":"innocent-girl-and-farmer-died-due-to-lightning-banda-news-c-212-1-bnd1001-854-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: मासूम बच्ची और किसान की बिजली गिरने से मौत, अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटना, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मासूम बच्ची और किसान की बिजली गिरने से मौत, अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटना, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 27 Jul 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:37 AM IST
सार
मटौंध थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने बताया कि बिजली गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में बिजली गिरने से घर के आंगन में खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची और खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गई। अलग-अलग क्षेत्रों में हुई इस घटना से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। किसान का शव दो घंटे तक खेत में ही पड़ा। बाद में जब घर नहीं पहुंचने पर परिजन खेत पर पहुंचे तो जाकर इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
कमासिन थाना क्षेत्र के दलपत का पुरवा निवासी अजय बहादुर (37) मंगलवार को दोपहर दो बजे करीब अपने खेत में धान की बेड़ लगा रहा था। बारिश होने से वह बेड़ लेकर जाने लगा अचानक बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब दो घंटे शव खेत में ही पड़ा रहा। दो घंटे बाद परिजन खेत पहुंचे तो हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन
फुफेरे भाई रामराज ने बताया कि दो पुत्र एक पुत्री है। पत्नी बिंदिया है। तीन भाइयों में बड़ा था। दो बीघा जमीन में खेती-किसानी करता था। कमासिन थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव निवासी राधिका (5) अपनी मां के साथ मंगलवार की शाम चार बजे आंगन में खेल रही थी।
विज्ञापन
आंगन में यूके लिप्टस का पेड़ लगा था। तभी बारिश होने लगी। अचानक बिजली गिरने से राधिका की मौत हो गई। पिता अवधेश प्रजापति ने बताया कि बिजली गिरने से मौत हुई है। मटौंध थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने बताया कि बिजली गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।