फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Innocent died due to overturning of e-rickshaw, six serious

Banda News: ई रिक्शा पलटने से मासूम की मौत, छह गंभीर

Sat, 11 Mar 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Innocent died due to overturning of e-rickshaw, six serious
नरैनी। सवारियों से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। इनमें से दो को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवरार गांव में बासपोखरी गांव निवासी अजय (25) अपनी बुआ की पुत्री की शादी के निमत्रंण में सपरिवार गए थे। शुक्रवार को शादी में शामिल होकर शनिवार को अपने गांव ई रिक्शा से जा रहे थे। रिक्शे में अजय की पत्नी चंद्रकली (22), पुत्री पुष्पा (डेढ़ वर्ष), रजनी (15), लक्ष्मी (18), फूलकली (17) सवार थे। कच्ची सडक़ देवरार गांव के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सभी छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से उनको सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। फूलकली और चंद्रकली को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर
बांदा । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी राजू (32) अपने साथी राजेश (30) के साथ शनिवार को दोपहर बाइक से किसी निजी कार्य से बबेरू आए थे। यहां से वह वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी अछाह गांव के पास सामने से आए टेंपो ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। बाइक चालक राजू के हेलमेट न लगाने के चलते सिर में गंभीर चोट आई हैं। ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां राजू की हालत गंभीर बनी हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed