{"_id":"65babf1cfc8d5d0bf7034014","slug":"innocent-died-due-to-cold-10-admitted-banda-news-c-212-1-sknp1006-106646-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ठंड से मासूम की मौत, 10 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ठंड से मासूम की मौत, 10 भर्ती
विज्ञापन
बांदा। मंगलवार की शाम खेत से लौट रहे बच्चे को सर्दी लगने पर परिजनों ने उसे अतर्रा सीएचसी में दिखाया। डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, ठंड से 10 और मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के तेरा ब कुम्हारन पुरवा निवासी ओम प्रकाश (8) मंगलवार की देर शाम खेत से घर लौट रहा था।ठंड लगने से वह कांपने लगा। परिजनों ने घरेलू उपचार किया। आराम न मिलने पर अतर्रा सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता रामप्रकाश ने बताया कि वह खेती किसानी करता है। दो पुत्रों में छोटा था। सर्दी लगने से मौत हुई है। अतर्रा कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि परिजन ठंड से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
उधर, सर्दी के चलते कोनी बिसंडा निवासी अंशु (3), कमासिन गांव के रामपति (65), डीएम कालोनी निवासी बाकेलाल (64), पोड़ाबाग अलीगंज निवासी पवन (19), स्वराज कालोनी निवासी मनीष (27), परशुराम तालाब निवासी पीहू (ढाई साल), बिजली खेड़ा खुशबू (46), जरैली कोठी निवासी पावती (60), जमालपुर रामप्रसाद (65), कोनी निवासी अंश (3) को सर्दी लगने के चलते भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ट्राॅमा सेंटर में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि इस मौसम में ठंड का सितम कम नहीं हुआ है। ज्यादातर मरीज ठंड का शिकार होकर आ रहे हैं।