{"_id":"ea91d4596562101730e14ae1e6d2ec73","slug":"inland-card-reads-letters-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्देशीय कार्ड पर लिखा नाना-नानी को खत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्देशीय कार्ड पर लिखा नाना-नानी को खत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विश्व डाक दिवस सप्ताह पर शहर के 10
विज्ञापन
विद्यालयों में पत्र लेखन प्रतियोगिता हुई। करीब सात हजार छात्र-छात्राओं
ने अंतर्देशीय कार्ड पर नाना-नानी को खत लिखा। कुछ ने स्कूल में पहले दिन
और छुट्टियों में बिताये दिनों के अनुभव कलमबंद किए। उत्कृष्ट लेखन वाले
छात्र-छात्राओं को डाक विभाग सम्मानित करेगा।
डाक विभाग की ओर से मंगलवार को शहर के नगर पालिका बालिका इंटर कालेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती इंटर कालेज, आदर्श शिक्षा निकेतन, जीजीआईसी, जीआईसी, सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल, डीएवी, सरस्वती शिशु मंदिर, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे से प्रतियोगी परीक्षा शुरू हुई।
जूनियर वर्ग में कक्षा पहली से 5वीं तक और सीनियर वर्ग में 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। एक घंटे की प्रतियोगिता में अंतर्देशीय कार्ड पर तीन विषयों पर चिट्ठी लिखनी थी। कुछ छात्रों ने दादा-दादी व नाना-नानी को पत्र लिखा तो कुछ ने गर्मी के दिनों में बिताई गई छुट्टियों का अनुभव बताया।
डाक अधीक्षक एसआर पाल ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा में सहायक अधीक्षक अरुण वर्मा, परिवाद निरीक्षक वीपी सिंह, उप मंडलीय निरीक्षक दक्षिणी नत्थू सिंह व उत्तरी अभिषेक सिंह, अंशुमान पाठक, एमपी त्रिपाठी, दयाराम वर्मा, डीके मिश्रा, बीडी पांडेय, हजारीलाल, कहकशां आदि तैनात रहे।