फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Indebted young farmer hanged on the gallows

कर्जदार युवा किसान फांसी पर झूला

Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Indebted young farmer hanged on the gallows
Indebted young farmer hanged on the gallows - फोटो : BANDA
बांदा/बबेरू। युवा किसान फांसी पर झूल गया। पत्नी का कहना है कि दो साल पहले ट्रैक्टर के लिए ऋण लिया था। किस्त जमा न हो पाने से परेशान थे। एक अन्य घटना में युवती का शव ससुराल में फांसी पर लटका मिला। मायके वालों ने प्रताडना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी प्रमोद पटेल (35) पुत्र लक्ष्मी पटेल ने सोमवार की सुबह नहर पटरी के पास बरगद के पेड़ में गमछे से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पत्नी का कहना है कि किस्त न जमा होने से ट्रैक्टर जब्त होने की आशंका से परेशान थे। मृतक के एक बेटा और तीन बेटी है। मृतक के 10 बीघा जमीन है। उधर, बबेरू एसडीएम दिनेश कुमार सिंह ने देर शाम बताया कि उनकी जानकारी में यह घटना नहीं है। वह राजस्व कर्मियों से पता करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के बसराही गांव में रानी देवी पटेल (22) पत्नी मुकेश पटेल का शव रविवार की रात सीढिय़ों के पास रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां मृतक के चचेरे भाई सुनील पटेल ने बताया कि रानी की शादी छह माह पूर्व मई में हुई थी।

मायका मोकक्ष (अजयगढ़, एमपी) है। आरोप लगाया कि दहेज की मांग लेकर ससुरालीजन रानी के साथ अक्सर मारपीट करते थे। ग्रामीणों ने बताया है कि घटना वाले दिन भी शराब के नशे में पति ने उसके साथ मारपीट की थी। पोस्टमार्टम के बाद थाने में तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed