फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Increased melting of patch of air from Uttarakhand

उत्तराखंड की पछुआ हवा से बढ़ी गलन

Sun, 31 Dec 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 31 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Increased melting of patch of air from Uttarakhand
कचरा जलाकर हाथ सेंकते व्यापारी और किसान। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। उत्तराखंड से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने बुंदेलखंड को भी जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में ला दिया। रविवार को लगातार दूसरे दिन भी मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ। अधिकतम और न्यूनतम दोनों पारे में ही गिरावट आई। न्यूनतम पारा छह डिग्री पर आ गया। दोपहर बाद निकली हल्की धूप के बावजूद अधिकतम पारा 21.2 डिग्री से आगे नहीं बढ़ा। तड़के से शुरू हुआ कोहरा दोपहर तक जमा रहा। सूरज के दर्शन दिन में दो बजे के आसपास हुए। ठंडी हवाओं के बीच निकली धूप कोई छाप नहीं छोड़ सकी। छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने हालत और खराब कर दी। सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले सन्नाटा रहा। जगह-जगह लोग आग का जुगाड़ करके हाथ सेंकते रहे। सार्वजनिक स्थानों पर प्रशासन और निकायों द्वारा जलाए जा रहे अलाव नाकाफी साबित हो रहे हैं। इनमें देर शाम सिर्फ इतनी लकड़ी डाली जाती है जो चंद घंटे में जलकर खत्म हो जाती है। मौसम जानकारों के मुताबिक उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों से होकर आने वाली पछुआ हवाओं ने मैदानी क्षेत्र में सर्दी बढ़ा दी है। न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से करीब एक डिग्री कम है। केंद्रीय जल आयोग में मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार की रात कोहरा छाया रहेगा। दिन में भी दोपहर तक धुंध रहेगी। दोपहर बाद मौसम साफ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed