फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inauguration of warehouses in three mandis of the state

प्रदेश की तीन मंडियों में गोदामों का लोकार्पण

Sun, 12 Jun 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of warehouses in three mandis of the state
Inauguration of warehouses in three mandis of the state - फोटो : BANDA
बांदा/मटौंध। जनपद की खैराडा मंडी, फर्रुखाबाद की अर्रा पहाड़ और औरैया के दिबियापुर में उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम की ओर से निर्मित कराए गए गोदामों का लोकार्पण रविवार को सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र सिंह तोमर ने फीता काटकर किया। ये सभी 5-5 हजार मैट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम हैं। खैराडा मंडी में इनका निर्माण 569.29 लाख, फर्रुखाबाद में 474.22 लाख और दिबियापुर में 501.40 लाख की लागत से हुआ है। इन गोदामों में किसानों के अनाज का भंडारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि बांदा में पीईजी योजना के तहत बने गोदाम की 20 हजार मैट्रिक टन क्षमता है। इसके अतिरिक्त विशिष्ट मंडी खैराडा में 5 हजार मैट्रिक टन क्षमता का गोदाम बन जाने से कुल भंडारण क्षमता 35 हजार मैट्रिक टन हो गई है। इससे किसानों के उपजे अनाज में भंडारण की सुविधा होगी। उन्होंने इफ्को द्वारा विकसित पेटेंट एवं भारत सरकार द्वारा अनुमोदित एक मात्र नैनो उर्वरक की बोतल किसानों को भेंट की। सांसद आरके सिंह पटेल ने नवीन मंडी स्थल पर कहा कि किसानों को पर्याप्त सुविधा मिलेगी और किसानों की आय भी दोगुनी होगी। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने स्वागत किया।
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड बांटे
नवीन मंडी स्थल पर सहकारिता मंत्री ने ईफ्को द्वारा कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीन डीसीडीएस समिति को भेंट की। किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि किसानों की स्थिति में सुधार हो रहा है। यूरिया की कालाबाजारी पर प्रधानमंत्री ने रोक लगाई है। बिचौलिए खत्म कर दिए। किसानों को मिलने वाला लाभ सीधे खाते में जा रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि चाहे तन का कपड़ा बेचना पड़े तो बेचिए। लेकिन बच्चों को स्कूल जरूर भेजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed