फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inauguration of three halls built in memory of advocates

अधिवक्ताओं की स्मृति में बने तीन हॉल का लोकार्पण

Mon, 31 Jan 2022 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of three halls built in memory of advocates
समारोह को संबोधित करते जिला जज गजेंद्र कुमार। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के नामों पर नवनिर्मित तीन सभा कक्षों का लोकार्पण हुआ। इसके अलावा आठ अधिवक्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जजी परिसर में आयोजित समारोह में जिला जज गजेंद्र कुमार ने पूर्व सांसद व अधिवक्ता स्व. रामनाथ दुबे व स्व. रामरतन शर्मा और स्व. दिनेश मोहन श्रीवास्तव दिन्नू दद्दा की स्मृति में नवनिर्मित हॉलों का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही अच्छे कार्य व्यवहार पर वरिष्ठ अधिवक्ता कमल सिंह, रमाकांत द्विवेदी, अशोक नारायण गुप्ता, चुनबाद वर्मा, बाबूलाल कुशवाहा, सद्दन भाई, चंद्रमोहन मौन व उमाशंकर पटेल को संघ द्वारा शाल ओढ़ाकर और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय व ऋषि कुमार के अलावा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एजाज अहमद, महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी, एल्डर्स कमेटी चेयरमैन मिर्जा यावर हुसैन, पूर्व अध्यक्ष जागेश्वर यादव, अशोक त्रिपाठी जीतू, रामनाथ श्रीवास्तव, रामबली सिंह, राजेश कुमार दुबे, संतोष सिंह, रजनीश मोहन, राममिलन सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed