फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In the defense of Brijesh, SP will fight from road to house

बृजेश के बचाव में सपा सड़क से सदन तक लड़ेगी लड़ाई

Wed, 27 Apr 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
In the defense of Brijesh, SP will fight from road to house
In the defense of Brijesh, SP will fight from road to house - फोटो : BANDA
बांदा। तिंदवारी क्षेत्र से भाजपा से विधायक रहे बृजेश कुमार प्रजापति के सपा में सपा में आने के बाद उनके बांदा शहर बिजलीखेड़ा स्थित आवास को बांदा विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण बताकर ध्वस्त करने के नोटिस पर सपा हाईकमान अपने पूर्व विधायक के बचाव में खुलकर सामने आ गई है। हाईकमान के निर्देश पर बुधवार को सपा के उच्च स्तरीय पांच सदस्यीय दल ने यहां आकर पूर्व विधायक का मकान और अभिलेख देखे। आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर राजनैतिक द्वेष से प्रशासन यह हथकंडे अपना रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन

कहा कि कई वर्ष पुरानी बिल्डिंग से आंख मूंदे रहे प्राधिकरण ने बृजेश के भाजपा से बगावत करते ही नोटिस जारी कर मकान को अवैध बताते हुए 15 दिन के अंदर इसे खुद ध्वस्त कर लेने का फरमान जारी किया। फिलहाल प्राधिकरण अध्यक्ष/मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने इस नोटिस पर रोक लगा दी है। इनके न्यायालय में इसकी सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

उधर, सपा हाईकमान ने बुधवार को पांच सदस्यीय दल भेजकर जांच कराई। इस दल में राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधायक विशंभर सिंह यादव (बबेरू), विधायक अनिल सिंह प्रधान (कर्वी), सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने बुधवार को पूर्व विधायक के घर पहुंचकर जायजा लिया। हालांकि पूर्व विधायक बृजेश नहीं थे। सपा नेताओं ने उनके परिजनों से बातचीत की और अभिलेख देखे। दल ने सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा राजनैतिक बदले की भावना से पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता और नेताओं को परेशान कर रही है। लेकिन सपा इसमें झुकेगी नहीं। सड़क से सदन तक लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा में रहकर जो भी कर लिया जाए वह वैध है। भाजपा से हटते ही अवैध हो जाता है। इस अवसर पर सपा नेता विदित त्रिपाठी, राजेंद्र यादव, वृंदावन वैश्य, रामपाल प्रजापति, मुलायम यादव, अवध बिहारी, देवेंद्र प्रजापति, लवलेश, अखिलेश, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed