फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In support of the bullion market closed today

सर्राफा के समर्थन में बाजार बंद आज

Sun, 03 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 03 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
In support of the bullion market closed today
बांदा के चौक बाजार में धरने पर बैठे सराफा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
बांदा/बबेरू। सर्राफा व्यवसायियों ने रविवार को भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे। उधर, व्यापार मंडल ने सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में चार अप्रैल (सोमवार) को बांदा बंद का एलान किया है। नगर सर्राफा समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण गोयल (किशन भइया) ने कहा है कि धूप और गर्मी में धरना-प्रदर्शन के बावजूद केंद्र सरकार नहीं पसीज रही है। एक माह से अधिक समय से प्रतिष्ठान बंद होने से कामगारों के घरों में खाने के लाले हैं।
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी वापस न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में सुनील अग्रवाल, गोपी कृष्ण ओमर, संजय मिश्रा, कृपाशंकर रुपौलिहा, ओमप्रकाश, राजेंद्र अग्रवाल (रज्जू भइया), सुनील गुप्ता, अरुण सैनी, संदीप अग्रवाल (गुड्डा) आदि शामिल रहे। उधर, बबेरू में भी हड़ताल और धरना जारी है। अध्यक्ष श्यामाचरण सोनी, महामंत्री गंगा प्रसाद सोनी, राजीव अग्रवाल, शिवपूजन सोनी, फुल्लन सोनी, छोटा सोनी, सुनील, पप्पू, सूर्यपाल, माता प्रसाद, घनश्यामदास, द्वारिका प्रसाद, राम प्रसाद, चंद्रकांत आदि शामिल रहे। व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष रामलाल गुप्ता व नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा है कि सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में सोमवार को पूरी तरह बंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed