{"_id":"b76aaa820154cf9482f00f74a4f03576","slug":"in-banda-from-the-wedding-bus-toppled-into-a-ravine-60-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में बारातियों से भरी बस खड्ड में पलटी, 60 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में बारातियों से भरी बस खड्ड में पलटी, 60 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने से आ रहे ट्रक के लिए सड़क पर साइड देने में अनियंत्रित होकर पलट गई बस खड्ड में जा गिरी। उस पर सवार लगभग 60 बाराती घायल हो गए। 17 को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल लाया गया। कई अन्य का सीएचसी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज हुआ। बस चालक घटना स्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
बदौसा कस्बा निवासी रामसजीवन गुप्ता के पुत्र जितेंद्र की बारात शनिवार को नरैनी क्षेत्र के स्योढ़ा गांव गई थी। रविवार को विदाई के बाद बारातियों से भरी बस वापस लौट रही थी। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में अतर्रा मार्ग पर पड़मई गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक को रास्ता देने समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। खचाखच भरी बस के बारातियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
नजदीक स्थित पड़मई गांव के लोग दौड़ पड़े और घायलों को बस से बाहर निकाला। कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई। एसडीएम सुधीर कुमार और पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार कुछ देर बाद ही घटना स्थल आ गए और समाजवादी एंबुलेंस बुलवाई। घायलों को नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सुनील गुप्ता (25) निवासी गड़ांव और नर्मदा (55) निवासी बदौसा व एक अन्य को सीधे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सीएचसी से 17 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें ओरन निवासी प्रियंका गुप्ता (16), गीता (40), रानी (45) तथा रानी (55) और चित्रकूट के रहने वाली गुड़िया (35) के अलावा बदौसा के लाला प्रसाद (60), मुन्नीलाल (37), भोला (40),कामता (20), रामलखन (40), ऋषि कुमार (20), भोला (55), राजाराम (60), विनोद कुमार (35), मनोज (30), अरविंद (24) शामिल हैं।
इनके अलावा बघेलाबारी के मोहन (55), बदौसा के लाला प्रसाद (60), मुन्नीलाल (55), रामलखन (35), नर्मदा (55), ऋषि कुमार (18), विनोद कुमार (35), रामप्रसाद (50) व पंचालाल गुप्ता (45) के अलावा पल्हरी निवासी कुलदीप प्रकाश (21), रामेश्वर गुप्ता (65) व गड़ांव के राजा गुप्ता (40) पिंडखन के सूरजदीन (55), बबेरू के मुन्ना (40) और गड़ांव के सुनील (25), मोहन (55) को बदौसा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।