फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In Banda, Chitrakoot, BJP's head decorated president crown

बांदा, चित्रकूट में भाजपा के सिर सजा अध्यक्ष का ताज

Tue, 29 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
In Banda, Chitrakoot, BJP's head decorated president crown
बांदा/चित्रकूट। बांदा और चित्रकूट जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज भाजपा के सुनील सिंह पटेल और अशोक जाटव के सिर सजा। निर्विरोध निर्वाचित होने पर दोनों ही जिलों के डीएम ने मंगलवार को जीत का प्रमाणपत्र देकर अध्यक्षी की सीट पर मुहर लगा दी। बांदा में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण पद पर परचम लहराने से गदगद जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग) के प्रतिष्ठापूर्ण पद के लिए 26 जून को भाजपा से सुनील सिंह पटेल, सपा से रजनी यादव और बसपा से अरुण कुमार ने नामांकन किया था। जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभिलेखीय कमियों पर बसपा और सपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र खारिज कर दिए थे। नतीजे में इस पद पर भाजपा के सुनील सिंह पटेल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। मंगलवार को डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं का लाव-लश्कर यहां के बाद संकट मोचन मंदिर में पहुंचा और वहां माथा टेका। जिला पंचायत परिसर में स्थित अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा समेत भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष गुप्ता, कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, डीडीसी श्वेता सिंह गौर सहित राजभवन उपाध्याय, वंदना गुप्ता, दीपक सिंह गौर आदि उपस्थित रहे। उधर, भाजपा के अशोक जाटव के चित्रकूट निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद मंगलवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक ने पत्रकारों को बताया कि जिला पंचायत के सभी 17 सदस्य साथ हैं। सभी के सहयोग से जिले का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में बताया कि वर्ष 1997 से भाजपा में कार्य करने का अवसर मिला है। मंडल मंत्री से लेकर प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष पद पर चुने जाने तक पार्टी का सहयोग रहा है। चुनाव में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल, विधायक आनंद शुक्ला के साथ कार्यकर्ताओं ने भरपूर मदद की है। 16 वर्ष बाद पार्टी को जिपं अध्यक्ष पद का मुकाम मिला है। इस मौके पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पुरुषोत्तम पांडेय, दिनेश तिवारी, शिवशंकर सिंह, रणवीर सिंह चौहान, पंकज अग्रवाल, प्रेमलाल बाल्मीकि, राजेश जायसवाल, शिवाकांत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोविड नियमों की उड़ी धज्जियां
चित्रकूट। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत का जुनून ही था कि प्रमाणपत्र लेने से लेकर स्वागत कार्यक्रम के दौरान कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। मंगलवार की शाम ठीक तीन बजे जब जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव पदाधिकारियों व जिला पंचायत के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी कक्ष प्रमाणपत्र लेने पहुंचे तो तमाम जिम्मेदार पदाधिकारियों ने न तो मास्क लगाया था और न ही किसी ने गेट के बाहर सैनिटाइज किया। (संवाद)

तीसरे निर्विरोध अध्यक्ष हाेंगे अशोक जाटव
चित्रकूट। भाजपा के अशोक जाटव को निर्विरोध विजेता का प्रमाणपत्र मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत पर मुहर लग गई। अब वह जिले के तीसरे निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे। इसके पूर्व जिले में सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल व सपा की ही मैना देवी निर्विरोध अध्यक्ष बन चुकी हैं। भाजपा का पहली बार निर्विरोध अध्यक्ष बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed