फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In badminton, Chitrakoot defeated Banda 22-20, 21-20.

Banda News: बैडमिंटन में चित्रकूट ने बांदा को 22-20, 21-20 से हराया

Fri, 13 Feb 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
In badminton, Chitrakoot defeated Banda 22-20, 21-20.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बबेरू। तहसील परिसर में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तहसील बार एसोसिएशन और दिशेंद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहला मैच बांदा और चित्रकूट के बीच खेला गया। इसमें चित्रकूट को जीत हासिल हुई।
प्रतियोगिता की शुरुआत एसडीएम अवनीश कुमार ने कराई। बांदा और चित्रकूट के बीच खेले गए उद्घाटन मैच का रेफरी शिवशंकर सिंह ने टॉस कराया। मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। चित्रकूट ने पहले राउंड में 22 व दूसरे राउंड में 21 अंक हासिल किए ओर बांदा को पहले राउंड में 2 व दूसरे राउंड में 1 अंक से पराजित किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच इंडियन बैंक बनाम बांदा के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में चित्रकूट, अतर्रा, नरैनी, बांदा, व बबेरू सहित 21 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मैच के दौरान तहसीलदार हेमराज बोनाल, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, राहुल गौरव, राजोल प्रसाद, शिव दीप मिश्रा, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह, महामंत्री दीपक पाल सहित अन्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन विष्णुप्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed