{"_id":"67718eb3c9f6a62ce006fd05","slug":"illegal-vehicles-parked-on-the-one-way-track-become-a-problem-banda-news-c-212-1-bnd1005-119988-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वन-वे मार्ग की पटरी पर खड़े डग्गामार वाहन बने मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वन-वे मार्ग की पटरी पर खड़े डग्गामार वाहन बने मुसीबत
विज्ञापन
बांदा। पीडब्लूडी विभाग इन नए ब्रिज के नीचे राजकीय इंटर कॉलेज के सामने निर्माण कार्य करा रहा है। नाला निर्माण के दौरान पिछले तीन दिनों से मार्ग वन-वे कर दिया गया है। इसकी वजह से दूसरी पटरी से ही दोनों छोर से वाहनों का आवागमन हो रहा है। न्यायालय प्रवेश गेट के ठीक सामने से लेकर पीडब्लूडी के आगे तक डग्गामार वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे मार्ग संकरा हो जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस महज तमाशाई बनी हुई है।
नए ब्रिज के नीचे दोनों ओर एप्रोच रोड का चौड़ीकरण पीडब्लूडी ने कराया था। पीडब्लूडी के ही द्वारा जीआईसी बिल्डिंग के ठीक सामने एप्रोच रोड के किनारे नाला निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण होने की वजह से तीन दिनों से रास्ता बंद है। इसकी वजह से पुल के नीचे बनी दूसरी एप्रोच रोड से ही दोनो छोर से वाहनों का आवागमन हो रहा है। इससे जाम की स्थिति बन रही है। सबसे बड़ी परेशानी यह है चौड़ी की गई एप्रोच रोड पर न्यायालय गेट से लेकर पीडब्लूडी कार्यालय से आगे तक डग्गामार वाहनों की सुबह से लेकर शाम तक लंबी कतार लगी रहती है। इसके चलते मार्ग संकरा हो रहा है। ऊपर से दोनो छोर से वाहनों का आवागमन परेशानी बनकर रह गया है। पूरा दिन जाम लग रहा है। इस चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए एक ट्रैफिक सिपाही और दो होमगार्ड तैनात किए जाते हैं। ट्रैफिक सिपाही कुछ घंटे में ही गायब हो जाता है और दो होमगार्ड भी इधर-उधर घूमते रहते हैं। ट्रैफिक पुलिस डग्गमार वाहनों को सड़क से हटा पाने में नाकाम साबित हो रही है।
दो-तीन दिन में खुल सकेगा बंद रास्ता
पीडब्लूडी की ओर से नाला निर्माण के चलते एप्रोच रोड में आवागमन बंद हैं। वहां मौजूद रहे पीडब्लूडी कर्मचारियों ने बताया कि मिट्टी खोदकर इकट्ठा कर ली गई है। ट्रकों के जरिए इसे दो से तीन दिन में हटवाया जाएगा। संभव है एक-दो दिन में आवागमन शुरू हो जाएगा
विज्ञापन
सख्ती के साथ हटवाए जाएंगे वाहन
यातायात प्रभारी राजेशचंद्र मिश्र का कहना है कि कई बार इन वाहनों को वहां से हटवाया जा चुका है, कई बार सड़क पटरी किनारे वाहन खड़े कर सवारियां भरने पर चालान किया जा चुका है। कुंभ मेला में ड्यूटी की वजह से ट्रैफिक सिपाहियों की कमी है। फिर भी सड़क किनारे खड़े होने वाले डग्गमार वाहनों को हटवाया जाएगा, न मानने पर चालान किया जाएगा।