फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal mining of Gunja Banda in the assembly

विधानसभा में गूंजा बांदा का अवैध खनन

Tue, 24 May 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining of Gunja Banda in the assembly
Illegal mining of Gunja Banda in the assembly - फोटो : BANDA
बांदा। जनपद में बेधड़क चल रहा अवैध खनन और ओवर लोडिंग विधान सभा सत्र में पहले ही दिन गूंज उठा। अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सहित कई अन्य मुद्दे भी गूंजे। जनपद के इकलौते सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर संशोधन प्रस्ताव में ये मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

सोमवार को विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई। इसी दौरान सपा विधायकों ने अभिभाषण में अपने क्षेत्रों की तमाम समस्याओं को शामिल न किए जाने पर विरोध जताया। साथ ही अभिभाषण को संशोधित करने के लिए अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बबेरू (बांदा) विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि बांदा जनपद में सभी खदानों में अवैध खनन और पोकलैंड मशीनों से मानक के विपरीत 20 से 25 फीट गहराई तक खनन और ओवर लोडिंग को राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल नहीं किया गया, यह खेदजनक है। यह भी कहा कि अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को पूरा करने का उल्लेख भी नहीं है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों को पूरी क्षमता से चलाने, डॉक्टरों की तैनाती, बुंदेलखंड के तालाबों, पोखरों को पर्याप्त पानी से भरने, किसानों को निजी नलकूपों में मुफ्त बिजली देने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का स्थायीकरण आदि को भी राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा विधायक ने बांदा जनपद में अन्ना प्रथा को खत्म कर गोशालाओं में भूसा-चारा, पानी की व्यवस्था, जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त व चौड़ीकरण, मरका और दांदौ घाट में निर्माणाधीन पुलों को पूरा करने, बांदा-बबेरू और बांदा-चिल्ला सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, जनपद में घर-घर नल योजना में खोदवाई गई सीसी सड़कों को ठीक कराने, बबेरू क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, बांदा कृषि विश्वविद्यालय में की गई भर्तियों में एससी/ओबीसी आरक्षण खत्म करने आदि मुद्दे भी अभिभाषण में शामिल न होने पर विधायक ने खेद जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed