{"_id":"62a0df9097f15a7ab7390ad8","slug":"illegal-mining-in-10-mines-and-fields-the-mine-officer-will-be-punished-banda-news-knp7013304139","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 खदानों व खेतों में अवैध खनन, खान अधिकारी पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 खदानों व खेतों में अवैध खनन, खान अधिकारी पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
Illegal mining in 10 mines and fields, the mine officer will be punished
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/खप्टिहा कला। जिले में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से रोक के बावजूद रात में 10 खदानों से मौरंग व बालू का खनन हो रहा है। इसके अलावा खदानों के आसपास खेतों में भी गहरी खोदाई करके मौरंग और बालू निकाली जा रही है। इस वजह से खेती वाली जमीन पर 20 फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। दरअसल नदी किनारे या खदान के आसपास के खेतों की 10-15 फीट मिट्टी हटाने के बाद मौरंग और बालू निकलने लगती है।
अवैध खनन की शिकायतें सही पाए जाने पर भूतत्व और खनिज कर्म निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने खान अधिकारी सौरभ गुप्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की संस्तुति शासन को भेज दी है। सूत्रों का कहना है कि खान अधिकारी का निलंबन हो सकता है। अवैध खनन की शिकायतें मिलने पर 30 जून की देर शाम निदेशालय की टीम ने कनवारा, गलौली, अछरौड़, भवानीपुर, खादर, खप्टिकलां की खदानों में औचक छापेमारी की थी। इस दौरान टीम को रोक के बावजूद मौरंग व बालू के खनन का काम चलता मिला था। इस पर टीम ने खनन कार्य में लगी कई मशीनों और वाहनों को सीज कर दिया था। वहीं, खान अधिकारी सौरभ गुप्ता ने किसी भी जानकारी से इनकार किया है।
ऐसे चल रहा अवैध खनन का कारोबार
खप्टिहा कला केन नदी पर संचालित खंड संख्या एक के दबंग ठेकेदारों ने अपने खंड से हटकर दूसरे खंडों में बालू खोद डाली है। हालांकि निदेशालय से आए अधिकारियों की छापामारी के बाद यहां पर खदानें बंद हैं। हालांकि पोकलैंड मशीनें अब भी वहां मौजूद हैं।