{"_id":"575ef2794f1c1bb26511b7f0","slug":"iit-blessed-in-advance-ranked-5617","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष को आईआईटी एडवांस में 5617वीं रैंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष को आईआईटी एडवांस में 5617वीं रैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी एडवांस परीक्षा के मेधावी आशीष पटेल अपनी मां और गुरु के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड के युवा एक के बाद एक परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवा रहे हैं। इस साल बीएड इंट्रेंस, यूपी कैटेट और पालीटेक्निक में टॉप कर यहां के युवाओं ने जिले का नाम रोशन किया। अब आईआईटी एडवांस में भी एक मेधावी ने शानदार सफलता हासिल की है। उसने आल इंडिया स्तर 5617वीं और ओबीसी में 1002वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
रविवार को घोषित आईआईटी एडवांस के नतीजे में भी बांदा के आशीष पटेल ने आल इंडिया स्तर पर 5617 रैंक हासिल की है। इस सफलता में खास तथ्य यह है कि आशीष ने किसी भी महानगर में कोचिंग नहीं की। उसने बांदा में ही कोचिंग कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
आशीष ने दोहरी मेहनत की। इस वर्ष उसकी इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा भी थी। उसने अपनी पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल से की। इस बोर्ड परीक्षा के साथ उसने आईआईटी की भी तैयारी की। बोर्ड परीक्षा में गणित और फिजिक्स में 95-95 प्रतिशत नंबर हासिल किए।
विज्ञापन
आशीष का कहना है कि आईआईटी के बाद वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की तैयारी में जुटेगा। अपनी सफलता का श्रेय मां इंदिरा पटेल, पिता रामप्रकाश पटेल, दो बहनों और शिक्षक राहुल चौहान को दिया है। आशीष के पिता यूपी सहकारी भूमि विकास बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। इन दिनों मौदहा में तैनात हैं।