फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If you want to get Ram then conduct restraint is necessary

Banda News: राम को पाना है तो आचरण संयम जरूरी

Thu, 10 Aug 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
If you want to get Ram then conduct restraint is necessary
खप्टिहाकलां। इंद्रियों को नियंत्रण में रखकर संयम और धर्म का पाठ अदा करने से ही हम राम को पा सकते हैं। इसका बड़ा उदाहरण रावण और दशरथ के जीवन से समझा जा सकता है। धर्म का पाठ अदा करने वाले दशरथ को राम मिले तो काम भोग में रहने वाले दशानन के घर मेघनाथ ने जन्म लिया।
विज्ञापन

कस्बे के सिद्ध पीठ पाथादाई मंदिर पर चल रही वाल्मीकि रामायण राम कथा के पांचवें दिन गुरुवार को अयोध्या धाम से पधारीं साध्वी आचार्या मांडवी अनुचरी ने कहा कि भगवदगुणों का चिंतन, अनुसंधान ही कथा का उद्देश्य है। साध्वी अनुचरी ने कहा कि रामायण के दो पात्र दशरथ और दशानन, एक धर्मात्मा है तो एक दुरात्मा। अपनी दसों इंद्रियों पर संयम रखने वाले धर्मात्मा दशरथ के यहां राम प्रगट होते हैं तो दुरात्मा रावण के यहां काम रूप मेघनाद प्रगट होते हैं।इस कथा से यही शिक्षा मिलती है कि जीवन में यदि राम को प्रगट करना है तो हमें संयम और धर्म का आचरण करना होगा। अन्यथा काम के वशीभूत जीवन पतनोन्मुख होकर विनष्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed