फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the police did not explain, she reached the court, she said, will not fight

Banda News: पुलिस ने समझाया तो नहीं मानीं, न्यायालय पहुंचीं तो बोली, नहीं करेंगे लड़ाई

Thu, 04 Jul 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
If the police did not explain, she reached the court, she said, will not fight
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में बेरी के पेड़ काटने को लेकर दो महिलाओं मे विवाद हो गया। एक महिला ने पुलिस को फोन करके सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर महिला एसआई स्नेहा सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचीं। दोनों महिलाओं को समझने का प्रयास किया लेकिन वह दोनों महिलाएं लड़ाई-झगड़े में अमादा थीं। उन दोनों महिलाओं को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। जानकारी लेने के बाद ऐसा प्रतीत हुआ कि लड़ाई-झगड़े की प्रबल संभावना है। दोनों महिलाओं को महिला एसआई ने नए कानून की जानकारी दी।
बताया कि 151/ 107/116 सीआरपीसी की जगह अब आपको बीएनएसएस की धारा 170/126 /135 में चालान उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। उक्त महिलाओं का शांति भंग में चालान करने के बाद उप जिला मजिस्ट्रेट विकास यादव ने भी संगीता और सीता को नए कानून के बारे में बताया कि यह कानून सभी पर प्रभावी है।
विज्ञापन

लड़ाई झगड़े से परहेज करें एवं किसी हालत में शांति भंग न होने दे। संगीता और सीता ने बताया कि हमें यह पता नहीं था कि हमें कोतवाली से न्यायालय तक सफर करना पड़ेगा। अब हम विवाद को घर में सुलझा लेंगे लेकिन यह नौबत नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed