फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the BSP came to power, Land mafia would be jailed

बसपा सत्ता में आई तो जेल जाएंगे भूमाफिया

Sun, 19 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 19 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
If the BSP came to power,  Land mafia would be jailed
अतर्रा में चुनावी सभा संबोधित करतीं बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amarujala

बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि बसपा सरकार आने पर सपा सरकार में पट्टे की भूमि पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं को जेल भेजा जाएगा। एक लाख तक के छोटे किसानों के कर्ज माफ होंगे। बसपा मुखिया ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में सर्वसमाज के साथ दलित बड़ी तादाद में बसपा को वोट दे रहे हैं। मुस्लिम समाज एकजुट होकर बसपा को वोट देगा तो रिकार्ड वोटों से बसपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


शनिवार को यहां एचआईसी ग्राउंड में भारी भीड़ वाली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा सरकार का प्रदेश में पांच वर्षीय और भाजपा सरकार को केंद्र में ढाई वर्षीय कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। सपा सरकार में सांप्रदायिक दंगे, अपराध, महिला उत्पीड़न की घटनाएं चरम सीमा पर हैं।
विज्ञापन


बसपा की योजनाओं को सपा ने चालाकी से नाम बदलकर काम किया। मुलायम सिंह ने पुत्रमोह की वजह से अपने भाई शिवपाल यादव को अपमानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा और कांग्रेस पैसे देकर एक्जिट पोल को गुमराह करने वाला बताया,  जिसमें बसपा को तीसरे नंबर पर दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी से पूरे देश में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। दस महीने के अंदर पूंजीपतियों ने अपना धन ठिकाने लगा दिया। गरीबों को लाइन में खड़ा कर दिया। मोदी ने नहीं बताया कि देश में कितना कालाधन पकड़ा गया है। आरएसएस एजेंडे के तहत भाजपा आरक्षण खत्म कर देना चाहती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनी तो बुंदेलखंड राज्य के लिए प्रयास तेज कर दिया जाएगा। दलित के साथ मुस्लिमों के वोट मिलने से बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पिछले वर्ष 2007 में भारी जीत याद दिलाते हुए उन्होंने मतदाताओं से वोट देने की अपील की।


जनसभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष व नरैनी प्रत्याशी जीसी दिनकर, डॉ.मधुसूदन कुशवाहा (बांदा), किरन यादव (बबेरू), जगदीश प्रसाद प्रजापति (तिंदवारी), चंद्रभान पटेल (मानिकपुर), जगदीश गौतम (चित्रकूट) सहित जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा (बांदा), रामलखन निषाद (चित्रकूट), पूर्व एमएलसी नौशाद अली, मुमताज अली, लल्लू निषाद, बल्देव प्रसाद, शिवदयाल, बाबूलाल कुशवाहा, रणजीत सिंह, मयंक द्विवेदी, धीरज सिंह, रमेश सोनी, रामकिशोर वर्मा, राजेश उर्फ बबलू, राजेश द्विवेदी, बलवीर पाल, श्रीगणेश द्विवेदी, अशोक पांडेय, अनिल त्रिपाठी, धीरज राजपूत, हीरा ठाकुर, संतोष राजा वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed