फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the artist survives, the arts will survive.

कलाकार बचेगा तो कलाएं बचेंगी

Tue, 29 Jun 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
If the artist survives, the arts will survive.
बांदा। संस्कार भारती की जिला समिति घोषित कर दी गई। रामेश्वर प्रसाद यादव को जिलाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश मंत्री, हर्षित गुप्ता व अपूर्वा सोनी सह मंत्री नियुक्त किए गए। प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय (फर्रुखाबाद केंद्र) ने समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की।
विज्ञापन

वर्चुअल गोष्ठी में पदाधिकारियों को नसीहत दी कि कलाकार बचेगा तो कलाएं बचेंगी। संरक्षक मंडल में प्रकाशचंद्र सक्सेना, अरिमर्दन सिंह, श्रद्धा निगम व अर्चना पाठक हैं। उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, जुगुल किशोर सोनी (अतर्रा), अनुराधा सिंह व राजेंद्र द्विवेदी (बबेरू) बनाए गए। कोषाध्यक्ष आनंद किशोर पाल बने। संयोजक रामस्वरूप राही (संगीत), दयाराम (लोक विधा), मनोज कुमार (साहित्य), काशी प्रसाद (चित्रकला), राजकुमारी गुप्ता (भू अलंकरण/रूप सौंदर्य), नीरजा सोनी (प्राचीन कलाएं), प्रवीण गुप्ता (नाट्य), छवि गुप्ता (नृत्य) और दयानंद (युवा) चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों से कलाओं के संरक्षण व संस्कृति बचाने को कहा। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री धनंजय सिंह, दीनदयाल सोनी, योगेश सिन्हा, हरिनारायण मिश्रा, राजेंद्र साहू आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed