फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If teachers remain united then they will get government facilities

Banda News: शिक्षक एक रहेंगे तो हासिल होंगी सरकार की सुविधाएं

Tue, 21 Jan 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
If teachers remain united then they will get government facilities
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में सम्मेलन में बोलते प्रदेश अध्यक्ष व उपस्थित संघ के पदाधिकारी। - फोटो : स्रोत संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय सम्मेलन व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षक एक होंगे तभी सरकार की सुविधाएं हासिल होंगी।
मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षक विधायक प्रमोद मिश्रा ने सोमवार को आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में मंडलीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने शिक्षकों को जो कुछ भी दिया है, वह लंबे संघर्षों व बलिदानों का नतीजा है। यदि शिक्षक एकजुट होकर रहेंगे तो उन्हें उपलब्धियां हासिल होती रहेंगी। अन्यथा सरकार उपलब्धियों को समाप्त करने का कुचक्र जारी रखेगी। उन्होंने आगरा में हुए प्रांतीय सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षकों के भारी तदाद को देखते हुए यह आशा की जा रही है कि आने वाले समय में शिक्षकों की सभी मांगों को पूरी करने को सरकार विवश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को महामंत्री नरेंद्र वर्मा, पूर्व शिक्षक विधायक प्रमोद मिश्रा, पूर्व महामंत्री इंद्रसेन सिंह, पूर्व विधायक युवराज सिंह ने भी संबोधित किया। मंडलीय मंत्री व संयोजक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रदेश, मंडल एवं जनपद के पदाधिकारी एवं चित्रकूट धाम मंडल से लगभग पांच सौ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय अध्यक्ष रणविजय सिंह व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed