फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   "Identify yourself with sea bridge"

‘समुद्र में पुल बनाने वाले खुद को पहचानें’

Sun, 05 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 05 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
"Identify yourself with sea bridge"

महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती पर निषाद नेताआें ने कहा कि समुद्र में पुल बनाने के लिए श्रीराम की सेना में हमारे पुरखे शामिल हुए थे। हमें अपने को पहचानना चाहिए।

विज्ञापन


रविवार को क्योटरा मोहल्ला स्थित बारात घर में आयोजित निषाद राज जयंती में शोभाराम कश्यप ने कहा कि त्रेता युग में हमारे पुरखे राम की सेना में शामिल होकर समुद्र में पुल बनाने में कामयाब हुए थे। हम सभी उन्हीं महापुरुषों के वंशज हैं। हमें अपने आप को पहचानना चाहिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने निषाद समुदाय के घनश्याम केटव को वीर और फूलन देवी की वीरांगना की संज्ञा भी दी। कार्यक्रम में जयंती समारोह संयोजक पतिराखन निषाद ने कहा कि त्रेता मेें राम को मनाने आए भरत और अयोध्यावासियों को अपनी निषाद सेना से घेर कर गुह्य राज निषाद ने भरत से कहा था कि हमारे रहते वह राम का कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांसद विशंभर प्रसाद निषाद के प्रयास से 5 अप्रैल को गुह्य राज जयंती पर राज्य सरकार ने छुट्टी स्वीकृत की है। वक्ताआें ने निषाद समुदाय से शिक्षा, एकजुटता और सामाजिक पहचान बनाने के लिए जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे शिवभूषण निषाद ने आभार जताया। संचालन राजबहादुर निषाद ने किया।


समारोह को चंद्रपाल कश्यप, देवी दयाल निषाद, लालेंद्र धुरिया, शोभाराम निषाद, छत्रपाल, इंद्रराज मांझी, फूलचंद्र, राजबहादुर, डॉ.मनीष और लल्लूराम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में निषाद राज की प्रतिमा पर फूलों की माला चढ़ाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed