फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ice, soda, snacks will also be available in the model shop

मॉडल शॉप में अब बर्फ, सोडा, स्नैक्स भी मिलेगा

Thu, 21 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ice, soda, snacks will also be available in the model shop
बांदा। शराब की दुकानों के आसपास या सार्वजनिक स्थानाें पर शराब पीने पर रोक का साइन बोर्ड सभी शराब की दुकानों पर लगाना होगा। साथ ही मॉडल शॉप में बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी, मेज, बेंच और उपभोक्ता को बर्फ, सोडा, स्नैक्स आदि की व्यवस्थाएं होनी चाहिए। वरना लाइसेंसधारक के खिलाफ जुर्माना और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उपरोक्त निर्देश डीएम आनंद कुमार सिंह ने जिले के सभी देसी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग और मॉडल शॉप के लाइसेंसधारियों को लिखित रूप से जारी किए हैं। कहा कि दुकानों के साइन बोर्ड पर यह लिखाना होगा कि दुकानों के बाहर, आसपास या सार्वजनिक स्थल पर शराब पीना वर्जित है। दुकानों पर यह भी लिखाना होगा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, इसका उल्लंघन दंडनीय होगा। यह भी निर्देश दिए कि देसी शराब और मॉडल शॉप लाइसेंसधारी अपने परिसर के भीतर पर्याप्त संख्या में बेंच, तख्त, कुर्सी, मेज आदि की समुचित रूप से बैठने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन

साथ ही उपभोक्ता को गिलास, पानी, बर्फ, स्नैक्स और कई खाद्य पदार्थों को पकाकर मुहैया कराएंगे। डीएम ने आबकारी नीति का हवाला देकर कहा कि देसी, विदेशी, बीयर, भांग और मॉडल शॉप की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी। डीएम ने इन सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा, वरना जुर्माना और कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कहा कि विदेशी मदिरा और बीयर लाइसेंस की दुकानों में मद्यपान की सुविधा मान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed