फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   I took the new mines sand mafia

बालू माफिया ने खोज लीं नई खदानें

Mon, 25 Jul 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 25 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
I took the new mines sand mafia
अलीगंज पुलिस चौकी के सामने से रात में गुजरते अवैध बालू के ओवरलोड ट्रक। - फोटो : amarujala

बांदा। इस बार बारिश में भी बालू का अवैध खनन नहीं थमा। मध्य प्रदेश की सरहद से जुड़े बांदा जिले के नरैनी और गिरवां क्षेत्रों में बालू माफिया ने नदी से हटकर नई खदानें ढूंढ ली हैं। इन खदानों में बेशुमार बालू है। यहां से रोजाना लगभग दो सौ बालू के ओवरलोड ट्रक प्रदेश के विभिन्न शहरों में जा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे नौ लाख रुपये प्रतिदिन रॉयल्टी की चोरी हो रहा है। बालू की सरेआम चोरी, हाईकोर्ट और एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने वाले ट्रक पुलिस थानों और चौकियों से गुजर रहे हैं। बांदा का अतिरिक्त कार्यभार संभाले खनिज अधिकारी ने कभी इस तरफ रुख ही नहीं किया।
विज्ञापन


15 जून के बाद नियमत: बालू का खनन बंद हो जाता है। बारिश शुरू होने से रास्ते बंद होने के साथ नदी बढ़ जाने से खदानें भी डूब जाती हैं। अबकी भी यही हुआ लेकिन खनन बंद नहीं हुआ। नरैनी क्षेत्र के मानपुर, जरर, मऊ, गिरवां आदि गांवों के पास केन नदी से कुछ दूर बालू की खदानें तलाश ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां खुदाई से बेतहाशा बालू निकल रही है। रात-दिन अवैध खनन हो रहा है। खनिज विभाग ने एक भी रवन्ना यहां नहीं दिया है। बिना रवन्ने या फिर नकली रवन्ने से लगभग दो सौ ट्रक रोजाना बालू लेकर प्रदेश के विभिन्न शहरों को जा रहे हैं। ये ट्रक रात नो बजे के बाद बांदा शहर से गुजरते हैं। नरैनी कोतवाली, गिरवां थाना, अलीगंज पुलिस चौकी, कालूकुआं पुलिस चौकी आदि के सामने से ट्रकों की लाइन लगी रहती हैं।

बालू की रॉयल्टी की सरकारी दर 150 रुपये प्रति घन मीटर है। एक ट्रक में 30 घन मीटर बालू लादी जा रही है, यानी प्रति ट्रक से 4500 रुपये की रॉयल्टी सरकार के खजाने में जमा होनी चाहिए। लेकिन रॉयल्टी तो दूर रवन्ना भी खनिज विभाग ने जारी नहीं किया है।

लगभग नौ लाख रुपये प्रतिदिन सरकार को चूना लगाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में 50 हजार रुपये प्रति ट्रक बालू बिक रही है। खदान में लगभग 15 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। इसमें पांच हजार रुपये प्रति ट्रक का सिंडीकेट बताया जा रहा है। अवैध खनन कराने वालों में सत्तारूढ़ दल के लोग भी हैं।


इनमें कई दूसरे शहरों और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के लोग भी साझेदार हैं। इस बारे में खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह से फोन पर संपर्क किया गया तो अपनी आदत के मुताबिक फोन नहीं उठाया। उनकी मूल तैनाती चित्रकूट में है। बांदा का अतिरिक्त चार्ज मिला है। कभी-कभार ही बांदा आते हैं।

उधर, प्रभारी अधिकारी खनिज/अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता ने कहा कि वह अवैध खनन की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed