फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband is defaming wife for withdrawing triple talaq case

Banda News: तीन तलाक का मुकदमा वापस लेने के लिए शौहर कर रहा बदनाम

Tue, 17 Dec 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Husband is defaming wife for withdrawing triple talaq case
बांदा। तीन तलाक का मुकदमा न्यायालय में विचारणीय होने के बावजूद शौहर शादी के समय के आपत्तिजनक वीडियो और कॉल रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर डालकर महिला को बदनाम कर रहा है। महिला ने न्यायालय की शरण लेकर शौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सीजेएम न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर बताया कि उसकी शादी अलीगढ़ में हुई थी। शौहर ने इसी साल जुलाई में तीन तलाक देकर रात में तीन बेटियों के साथ घर से निकाल दिया था। शौहर ने दूसरी शादी भी कर ली है। इस पर उसने कोतवाली में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना चल रही है।
विज्ञापन

बताया कि 28 अक्तूबर से उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल की जा रही हैं। डराया जा रहा है। रिश्तेदारों व परिजनों के नंबरों पर शादी के समय के आपत्तिजनक वीडियो और कॉल रिकार्डिंग भेजी जा रही है। यह सब शौहर मुकदमा वापस लेने के लिए करा रहा है। उसने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। तब उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपी शौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed