फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband imprisoned for five years in death of a woman

युवती की मौत में पति को पांच साल की कैद

Fri, 28 Aug 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Husband imprisoned for five years in death of a woman
बांदा। ससुराल में युवती की मौत के मामले में अदालत ने पति को दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है। आरोपी सास को उसकी वृद्धावस्था के मद्देनजर जेल में बिताई गई अवधि की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुंफुंदी गांव निवासी जियालाल पुत्र रामधनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बेटी ममता उर्फ शैल कुमारी की शादी 27 मई, 2015 को कायल गांव निवासी लवकुश उर्फ मनीष पुत्र शत्रोहन के साथ की थी।
विज्ञापन

ससुराल में दहेज के लिए ममता को प्रताड़ित किया जाता रहा। 30 सितंबर 2015 को ससुराल में उसे जलाकर मार दिया गया। पुलिस ने पति, सास सहित ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ धारा 498 ए, 304 बी, 506 आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। विवेचना में पति और सास के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया। शेष छह अभियुक्तों को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति लवकुश और सास हीरामणि पिछले करीब साढे़ चार साल से जेल में ही हैं। हाईकोर्ट से भी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। अदालत में अभियोजन की ओर से एडीजीसी देवदत्त मिश्रा ने नौ गवाह पेश किए। दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों के आधार पर गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश ने खुली अदालत में फैसला सुनाया।

पति लवकुश को धारा 306 में पांच वर्ष की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा दी। सास हीरामणि को जेल में बिताई अवधि की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना किया। जुर्माना जमा न करने पर को क्रमश: एक माह और दो माह जेल में और रहना होगा। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित होगी। न्यायालय ने मृतका के माता-पिता को नियमानुसार मुआवजा के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को सिफारिश के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed