फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband imprisoned for 10 years for dowry death

दहेज हत्या में पति को 10 वर्ष की कैद

Wed, 11 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Husband imprisoned for 10 years for dowry death
बांदा। दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर युवती को ससुराल में फांसी लगाकर हत्या कर देने के जुर्म में पति को 10 वर्षो की कैद और 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना न देने पर डेढ़ माह की अतिरिक्त जेल होगी। आरोपी सास, ननद और देवर को बरी कर दिया गया। आरोपी पति जेल में है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी भोलाराम यादव पुत्र रामजियावन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बेटी वन्दना की शादी 29 फरवरी 2016 शहर के परशुराम तालाब निवासी विनोद से की थी। पति विनोद यादव, सास सुमित्रा यादव, ननद वर्षा यादव और देवर विष्णू यादव बाईक और 50 हजार की मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी न होने पर 10 अप्रैल 2017 को वन्दना की हत्या कर शव आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने धारा 498ए, 304बी, व दहेज प्रतिषेध अधिनियम में पति, सास, ननद और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की और अदालत में चार्जशीट दाखिल की। आरोपियों को जेल भेज दिया। बाद में पति को छोड़कर अन्य आरोपी जमानत से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धवार को जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने पति विनोद यादव को 304बी में 10 वर्ष और 498ए में दो वर्ष की कैद तथा 10 हजार रुपयेे जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर एक माह की और कैद होगी। दहेज एक्ट की धारा 4 में एक साल की कैद और पांच हजार रुपयेे जुर्माना किया। जुर्माना न देने पर 15 दिन की और कैद होगी। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता उमाशंकर पाल ने 9 गवाह पेश किए।
लेखपालों की हड़ताल व धरना जारी
बांदा/बबेरू/नरैनी/खप्टिहकलां। लेखपालों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। राजस्व संबधी काम काज प्रभावित रहा। सदर तहसील परिसर में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील श्रीवास्वत की अगुवाई में लेखपाल ने धरना दिया। प्रांतीय आडीटर मूलचंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष शिवचंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष बालकृष्ण शिवहरे, उपाध्यक्ष गुलाब सिंह, भानु प्रताप, राजेंद्र सिंह पटेल, अलखराम अवस्थी, महेश कुशवाहा, राजकुमार, रामकेश, राजेंद्र निगम, निशा, प्रीती कुशवाहा, रजनी, रमेश, अशोक, कमल कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
बबेरू में रामेश्वर प्रसाद की अगुवाई में धरना दिया गया। अध्यक्ष रामकिशोर कुशवाहा, महामंत्री दिनेश कुमार यादव, महेश यादव, नंद किशोर, लवलेश कुमार, रामदास, ब्रजेश पटेल, महेश कुमार, बाबूराम, रविशंकर, विष्णु दत्त, कोठारी पटेल, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे। अतर्रा में तहसील अध्यक्ष छत्रपाल सिंह प्रेमचंद्र शुक्ला, रामभजन द्विवेदी, शिवकुमार कुशवाहा, नरेंद्र गर्ग, ब्रजमोहन वर्मा, जयप्रकाश द्विवेदी, जगदीश सिंह, जर्नादन मिश्रा, रामदत्त, रत्ना चौहान आदि धरने पर बैठे। पैलानी में तहसील अध्यक्ष हरिओम यादव की अगुवाई में धरना दिया गया। नरैनी में तहसील अध्यक्ष इंद्रजीत की अगुवाई में लेखपालों ने धरना दिया। संगठन मंत्री लालमन सिंह, रामभवन वर्मा, रूपेंद्र कुमार, शिवनरायण पटेल, श्याम सुंदर, अब्दुल मजीद, पंकज, गोरेलाल, आशुतोष यादव आदि मौजूद रहे।

ठंड से मौत
नरैनी। यहां चौराहे में भिखारी की ठंड से मौत हो गई। उसकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आस पास के लोगों ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से घूमता देखा जा रहा था। दुकानों से मांग कर खा लेता था। बुधवार को सुबह व मृत अवस्था में मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed