{"_id":"636a923834c28a13040a18ba","slug":"husband-dies-due-to-loader-collision-wife-injured-banda-news-knp7272800122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र स्थित ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपती को लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। मृतक कानपुर के घाटमपुर नगर पालिका में संविदा पर लाइनमैन था।
कानपुर, घाटमपुर निवासी सुमित कुमार (30) सोमवार को पत्नी हेमलता (25) के साथ बाइक से एमपी के पन्ना, धरमपुर स्थित चंद्रावल गांव स्थित ससुराल जा रहा था।
रात करीब नौ बजे गिरवां थाना क्षेत्र के बासी गांव के पास लोडर ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट लगाए था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्री व एक पुत्र हैं।
छोटे भाई सुशील ने बताया कि बड़े भाई धर्मेंद्र की भी सात साल पहले लोडर की टक्कर से मौत हो गई थी।