{"_id":"659d92c3abe49dac2206cc4a","slug":"husband-appealed-to-cm-and-women-commission-banda-news-c-212-1-sknp1006-6046-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति ने सीएम और महिला आयोग से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति ने सीएम और महिला आयोग से लगाई गुहार
Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
बांदा। मेडिकल कॉलेज में प्रसता की मौत के मामले में पुलिस की लंबी खिंचती जांच के मद्देनजर अब परिजनों ने सीएम और आयोग का दरवाजा खटखटाया है। पति ने सीएम पोर्टल के अलावा महिला आयोग व मानवाधिकार आयोग तक अपनी शिकायत पहुंचाई है।
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में नौ नवंबर को शल्य विभाग भवन के पीछे नाली में एक प्रसूता का शव औधे मुंह पड़ा मिला था। महिला अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने घटना के एक माह बाद मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत नौ डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस घटना की विवेचना शहर कोतवाल अनूप दुबे खुद कर रहे हैं।
पुलिस की लंबी खिंचती जांच और नामजद प्रभावशाली लोगों में अब तक किसी भी तरह की गिरफ्तारी या अन्य कार्रवाई को न होता देख परिजनों ने अब सीएम पोर्टल, मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। पति की ओर से इन जगहों में भेजी गई शिकायत पर उसने पुलिस की निष्क्रियता पर सवालिया निशान लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
संभावना जताई जा रही है कि अगर महिला के पति की शिकायत का संज्ञान इन दोनों आयोगों ने ले लिया तो किसी भी जांच के लिए कोई अधिकारी आ सकता है। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच तेजी से की जा रही है। कुछ का दावा है कि जांच लगभग पूरी होने को है।