{"_id":"576d7f0e4f1c1b0550b47daa","slug":"ht-truck-broken-line-one-died-two-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टूटी एचटी लाइन, एक मरा, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टूटी एचटी लाइन, एक मरा, दो झुलसे
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैलानी (बांदा)। हाईटेंशन लाइन के टूटकर ट्रक में आ गिरने से नजदीक दुकान में बैठे तीन युवक इसकी चपेट में आ गए। करंट से एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, बिजली विभाग की लापरवाही के विरुद्ध भड़क उठे क्षेत्रीय लोगोें ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। एसडीएम के आश्वासन देने पर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
घटना पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा में शुक्रवार को शाम की है। यहां किराने से भरा ओवरलोड ट्रक हमीरपुर जाते समय दुकानों के पास व्यस्त इलाके में सड़क के काफी नजदीक झूल रहे तारों से टकरा गया। स्पार्किंग के बाद एचटी लाइन टूटकर नीचे आ गिरी।
विज्ञापन
नजदीक स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान में बैठे जगत नारायण (35) पुत्र हरी मिश्रा, सुनील (20) पुत्र रामकेश मिश्रा और शंकर (25) पुत्र श्रीलाल लाइन की चपेट में आकर करंट से बुरी तरह झुलस गए। यह सभी पड़ोहरा (पैलानी) गांव के हैं। दुकानदार सुशील समेत सोनू व शिवकुमार कोटार्य बाल-बाल बच गए। आसपास भगदड़ मच गई। झुलसे लोगों को तत्काल सीएचसी जसपुरा पहुंचाया गया। वहां जगत नारायण की मौत हो गई। सुनील व शंकर जिला अस्पताल भेज दिए गए।
विज्ञापन
उधर, पैलानी थाना पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उत्तेजित ग्रामीणों ने बांदा-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि कई बार निर्माण कराए जाने से सड़क ऊंची हो गई। एचटी लाइन सड़क के नजदीक आ गई। इस खतरे से बिजली विभाग को आगाह कराया गया था।
उप जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई थी। लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और आज यह घटना हो गई। उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह और थानाध्यक्ष केबी सिंह (पैलानी) व महेश सिंह (जसपुरा) ने उत्तेजित लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। लगभग दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। दुकानदार सुशील कुमार ने थाने में तहरीर दी है।