{"_id":"57bf33334f1c1bf64ad4ff5d","slug":"houses-and-wall-collapse-in-young-men-and-women-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान और दीवार ढहने से महिला और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान और दीवार ढहने से महिला और युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान गिरा मकान।
- फोटो : ब्यूरो
करतल/नरैनी। अलग-अलग घटनाओं में मकान व दीवार ढहने से महिला व युवक की दबकर मौत हो गई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के महराजपुर (रगौली भटपुरा) गांव निवासी कमला (55) पत्नी श्याम रैदास गुरुवार को सुबह घर की सफाई करते समय मकान ढह जाने से मलबे में दब गई। उसकी वहीं मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। मृतका के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। तहसीलदार राजेश कुमार मिश्रा व नायब तहसीलदार दिलीप वर्मा ने पुत्र को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी आशीष (19) पुत्र रामविशाल गुरुवार को दोपहर साइकिल पर गांव आ रहा था। रास्ते में पड़ोसी सिद्धगोपाल की दीवार ढह जाने से मलबे में दब गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह चेन्नई में काम करता था और छह माह पहले घर आया था।
विज्ञापन