फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hospitals send electricity to Gul, give leave to hostesses

अस्पतालों की बिजली गुल, प्रसूताओं को छुट्टी देकर भेजा घर

Sun, 28 Jul 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hospitals send electricity to Gul, give leave to hostesses
बिजली गुल होने से शिशुओं को लेकर बाहर निकलतीं महिलाएं। - फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय अस्पतालों में विशेष लाइनें और फीडर बनाकर 24 घंटे की आबाद बिजली आपूर्ति किए जाने के न्यायालय और शासन के आदेश धरे रह गए। मंडल मुख्यालय के जिला पुरुष और महिला अस्पताल में ट्रांसफार्मर की केबिल और फीडर की पीटी (पोटेंशियल ट्रांसफार्मर) फुंक जाने से पिछले 24 घंटे से यह दोनों अस्पताल बिजली विहीन हैं। जेनरेटर भी लगातार नहीं चल पा रहे। महिला अस्पताल में कई प्रसूताओं को समय से पहले ही छुट्टी दे दी गई। उधर, पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था करके आपूर्ति चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को आधी रात मंडल मुख्यालय के जिला पुरुष व महिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर की बिजली गुल हो गई। उमस से वार्डों में भर्ती मरीज और बेहाल हो गए। कुछ देर बाद पुरुष अस्पताल और ट्रामा सेंटर का जेनरेटर चलाया गया। लेकिन कुछ घंटों बाद यह बंद कर दिया गया। उधर, महिला अस्पताल के जेनरेटर में गड़बड़ी से यह अधिक देर नहीं चल पा रहा। पूरी रात महिला मरीज और प्रसूताओं को उनके तीमारदार बरामदे में रखे रहे।
विज्ञापन

उधर, रविवार को महिला अस्पताल प्रशासन ने कई प्रसूताओं को समय से पहले ही छुट्टी दे दी। उनके शिशु अस्पताल के एनआईसीयू में थे। लेकिन बिजली न होने से यह सारे उपकरण ठप हो गए। ऐसे में कोई अनहोनी और बवाल से बचने के लिए डाक्टरों ने महिलाओं को छुट्टी दे दी। प्रसूता प्रियंका (अलिहा), राजकुमारी (कछार डेरा) और राजकुमारी (कुलकुम्हारी) रविवार को दोपहर अपने शिशुओं को लेकर घर चली गईं। एक अन्य प्रसूता अभिलाषा (कुरौली) ने अस्पताल के बरामदे में जोखिम भरी परिस्थितियों के बीच शिशु के साथ रात गुजारी। शनिवार को देर शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा.पीके पांडेय ने बताया कि इतने घंटे से बिजली गुल होने से उन्होंने इसकी सूचना एडीएम को दी है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला अस्पताल का जेनरेटर लगातार नहीं चलाया जा सकता। उधर, पुरुष अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा.विनीत सचान ने बताया कि फाल्ट दुरुस्त कराने के लिए पावर कार्पोरेशन अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जितना अधिक संभव है जेनरेटर चलाया जा रहा है।

उधर, पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता केके भारद्वाज ने रविवार को देर शाम बताया कि ट्रांसफार्मर केबिल फुंकने की उन्हें जानकारी नहीं दी गई। अलबत्ता इस फीडर का पोटेंशियल ट्रांसफार्मर (पीटी) खराब हो जाने से आपूर्ति ठप है। मुख्य अभियंता ने बताया कि दूसरे फीडर से बाईपास करके अस्पताल की आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed