{"_id":"61213d008ebc3e7a037bccd7","slug":"honor-nineteen-women-banda-news-knp6474758179","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नीस महिलाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नीस महिलाओं का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जहां नारी का सम्मान होता, वहीं देवता का वास होता। इसी संदेश के साथ मिशन शक्ति अभियान फेज-3 की शुरुआत हुई। कन्या सुमंगला योजना के तहत 1823 लाभार्थियों के खातों में 41.9 लाख रुपये स्थानांतरित किए गए।
इसके अलावा कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 19 महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं को सशक्त बनने की नसीहत दी गई। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल, केंद्रीय वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण हुआ। मिशन शक्ति अभियान फेज-3 की शनिवार से शुरुआत हो गई। यह 31 दिसंबर तक चलेगा। कलक्ट्रेट में कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर हुई।
पालिका सभासद रीता शुक्ला ने नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को प्रेरित किया। अध्यक्षता कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने भी संबोधित किया। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि दहेज प्रथा रोकने को महिला बीट सिपाही को अपने क्षेत्र में प्रयार करना चाहिए। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि फेज-एक व दो की सफलता के बाद फेज-3 की शुरुआत हुई है। 10 विभागों द्वारा साप्ताहिक कार्य योजना के मुताबिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी 469 ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या ने सुमंगला योजना के लाभार्थियों के बारे में बताया। एसडीएम सुधीर कुमार, नोडल अधिकारी व महिला डिग्री कालेज प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता ने भी संबोधित किया। सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, डीडीओ डा. रवि किशोर त्रिवेदी, बीएसए आदि मौजूद रहे। संचालन अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल ने किया।
ये हुईं सम्मानित---
आस्था सोनी, पूजा देवी, आस्था सैनी, प्रियांशी श्रीवास्तव, डा. रितंबरा, डा. सबीना निजामी, डा. अर्चना भारती, डा. दीपाली गुप्ता, डा. सबीहा रहमानी, बीना गुप्ता, शमीम बानो, डा. शशि सिंह, शाइस्ता सिद्दीकी, कविता, अंजू खरे, शीलू, विनीता, रोशनी विश्वकर्मा, एसआई शालिनी भदौरिया।