फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Home Science paper gave relief, Geography gave some confusion.

Banda News: गृह विज्ञान के पेपर ने दिया सुकून, भूगोल ने कुछ उलझाया

Wed, 06 Mar 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Home Science paper gave relief, Geography gave some confusion.
बांदा । यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को हाईस्कूल की छात्राओं को गृह विज्ञान के पेपर ने सुकून पहुंचाया। वहीं इंटर में भूगोल विषय में परीक्षार्थी कुछ प्रश्नों में उलझे रहे। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा दोनों पालियों में हुईं। 532 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचल दलों व जोनल मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया पर कहीं नकलची नहीं मिले।
विज्ञापन




माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कड़ी निगरानी में कराए जाने का दावा किया जा रहा है, पर कहीं नेटवर्किंग की समस्या तो कहीं कंट्रोल रूम की लापरवाही आड़े आ रही है। मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा रही। इसमें पंजीकृत 7996 परीक्षार्थियों में 7651 ने पेपर दिए, जबकि 345 अनुपस्थित रहे। जबकि इंटरमीडिएट व्यवसायिक शिक्षा पेपर में पंजीकृत 766 में 740 परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे। वहीं 26 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय में पंजीकृत 1309 परीक्षार्थियों में 1285 उपस्थित रहे। जबकिक 24 गैरहाजिर रहे।इंटरमीडिएट भूगोल विषय में पंजीकृत 3041 में 114 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं 2917 ने पेपर दिए। कृषि (भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान) में पंजीकृत 424में 405 उपस्थित रहे। जबकि 19 अनुपस्थित रहे। कृषि (जंतु विज्ञान) में पंजीकृत 349 में चार ने परीक्षा से किनारा कर लिया। डीआईओएस विजय पाल ससिंह ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण माहौल में हुई हैं। सचल दलों को किसी भी केंद्र में नकलची या अनुचित सामग्री नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed