फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Home Science 540 Exam left

गृह विज्ञान की 540 ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 13 Feb 2019 11:33 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Wed, 13 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Home Science 540 Exam left
बुधवार को परीक्षा देकर आर्य कन्या इंटर कालेज में निकलतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के 8437 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 540 अनुपस्थित रहे। इंटर में 68 ने परीक्षा दी। 44 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटर हिन्दी में 1059 परीक्षा में सम्मिलित हुए। 27 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनो पालियों में हाईस्कूल व इंटर के 9,564 ने परीक्षा दी। 569 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। 

विज्ञापन


प्रथम पाली में 56 केंद्रों में हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 8,977 में 8,437 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इंटर में औद्योगिक संगठन विषय में पंजीकृत 70 परीक्षार्थियों में 68 परीक्षा में बैठे। दो गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


दूसरी पाली में इंटर कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा थी। पंजीकृत 1086 परीक्षार्थियों में 1059 उपस्थित हुए। 27 ने छोड़ दी। दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटर के 9,564 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 569 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। सीसीटीवी फुटेज और वायस रिकार्डर के खौफ से नकल की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उधर, बीएसए हरिचंद्र नाथ ने अतर्रा क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed