फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   home,police,FIR,covid 19,man

भाई पर मकान हड़पने का आरोप

Sun, 14 Feb 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
home,police,FIR,covid 19,man
बांदा। शहर के बंगाली पुरा निवासी खलील खां ने एसपी को दी अर्जी में कहा कि बटवारे के बाद वह अपने भाई से अलग रहता है। मजदूरी के लिए सपरिवार ग्वालियर गया था। लॉकडाउन में नहीं आ सका।
विज्ञापन

इसी दौरान उसका कच्चा मकान धराशाई कर भाई ने अपना पक्का कमरा बना लिया। उसका गृहस्थी का सामान भी हड़प लिया। कार्रवाई की मांग की। (संवाद)
------------------
शिक्षा संकाय की खेल प्रतियोगिता समाप्त
बांदा। राजा देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में शिक्षा संकाय द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता समाप्त हो गई। दौड़, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, भाला फेेंक, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

बीएड प्रथम व द्वितीय और डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने पुरस्कृत किया। महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता उपस्थित रहीं। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. प्रमोद शिवहरे, डॉ. अंजू गुप्ता, प्राचार्य डॉ. कुलदीप यादव, प्राचार्य एसके यादव सहित एसके त्रिपाठी, सतीश पटेल, दिनेश, श्रवण गुप्ता, सुनील द्विवेदी, लवलेश विश्वकर्मा, तृप्ति राजपूत आदि उपस्थित रहे। संचालन द्वारिका यादव व मो. अफसर अली ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रेस्टोरेंट संचालक के विरुद्ध प्रदर्शन
अतर्रा। वेलेंटाइन डे पर गौरा बाबा सहित शिक्षण संस्थाओं और होटल आदि में पुलिस ने निगरानी रखी। अखिल भारतीय युवा परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कई युवाओं को दौड़ा लिया। दरोगा प्रभा पांडेय बेवजह घूमते हुए कई जोड़ों से पूछताछ की। उधर, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक रेस्टोरेंट संचालक पर गैर कानूनी ढंग से पैसा कमाने का आरोप लगाते हुए नारे लगाए। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने कहा कि एक युवक पर कार्रवाई की गई है। (संवाद)
--------
पहलवान बाबा आश्रम में घुसा ट्रक
तिंदवारी। नेशनल हाईवे पर स्थित बीती रात बेकाबू ट्रक पहलवान बाबा आश्रम में जा घुसा। ढाबा सूना होने से कोई जनहानि नहीं हुई। एक माह पहले भी यहां ट्रक ने दुर्घटना की थी। पुजारी जयराम ने बताया कि ड्राइवर और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग गए हैं। (संवाद)
--------
फोटो परिचय-17- विधायक को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
मंडलीय सम्मेलन में रिटायर्ड शिक्षक सम्मानित
बबेरू। जेपी शर्मा इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के मंडलीय सम्मेलन में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। समस्याओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, डीआईओएस विनोद कुमार ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की।
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेवा निवृत्त कर्मचारी रामप्रताप सिह, शिव कुमार बोस, सूरज भान, रमेश सिंह, सीताराम, कल्लू को साल व रामायण देकर सम्मानित किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक को शिक्षकों की नौ सूत्री समस्याओं का मांगपत्र सौंपा। विधायक ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि सम्मेलन में जो भी समस्याएं सामने आई हैं उनका मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निराकरण कराया जाएगा। डीआईओएस ने शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति जताते हुए शासन को पत्र भेजने को कहा। संचालन ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। मुख्य समन्वयक आशादीन तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनूप द्विवेदी, जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश, प्रधानाचार्य डा. अनिल कुमार सिंह, नीरज मिश्रा, राजेश तिवारी, शिव प्रसाद धुरिया, प्रदीप सिसोदिया, विश्राम सिंह, रामसजीवन, नवल किशोर, जयकरण सिंह, मनोज अग्रवाल, शिवम गर्ग, शैलेंद्र सिंह, गौरव शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
----------------
महिला सशक्तिकरण पर चर्चा
तिंदवारी। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत दलित बस्ती कबीर नगर में पुलिस विभाग की गोष्ठी हुई। शबीना खातून ने पहले के समय में महिलाएं चहारदीवारी में घुट-घुटकर जीती थीं। मौजूदा समय में उनके लिए पूरा आसमान है।
सरदार सेना की बुंदेलखंड प्रभारी मीरा भारती ने कहा कि अभिभावक बेटियों के देर तक मोबाइल पर बात करने व देर से घर आने पर नजर रखें। उन्हें सही गलत का फर्क बताएं। एसएसआई राजेश वर्मा ने कहा कि बच्चों से दोस्त की तरह खुलकर बात करें। महिला कांस्टेबल संजना देवी ने महिला सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस मौके पर नगर प्रहरी दीपू सोनी, कांस्टेबल अंसार खां, प्रबल भास्कर, धर्मेंद्र भास्कर, राजाबेटी, मुन्नी देवी, मीरा, चंदा देवी, रुखसाना, शिवकुमारी, दीपिका, दुर्गेश शर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------
हत्यारों को फांसी देने की मांग
अतर्रा। विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली में रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या के विरोध में जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। विहिप और बजरंग दल समिति प्रखंड संयोजक विमल मिश्रा ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर रोहन सिंह, राजेश गिरी, अंकित, राजन, हिमांशु, दिनेश गुप्ता, वैभव, मोनू, शुभम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------
फोटो परिचय-21- सड़क सुरक्षा माह फाइलों पर चल रहा, सड़कों पर नहीं। इसकी बानगी रोजाना बांदा मंडल मुख्यालय में दिन भर नजर आती है। आईजी द्वारा लगातार ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने के दिए जा रहे आदेश बेअसर हैं। स्टेशन रोड, अलीगंज, कालूकुआं, यूनियन बैंक, वी बाजार रोड, मुख्य बाजार, बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी, मर्दननाका आदि में दिन में कई-कई बार जाम लग रहा है। रविवार को ये तस्वीर पुराने ओवर ब्रिज की है जहां घंटों जाम लगा रहा। (संवाद)
--------
पड़ोसियों से पूछताछ करने पर चाकू मारा
बांदा। मोबाइल चोरी की जानकारी करने पर पड़ोसियों ने युवक को लाठी डंडा व चाकू मारकर घायल कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर में विनोद कुमार का मोबाइल चोरी हो गया था। रविवार की शाम पड़ोसियों से मोबाइल की जानकारी की तो दबंगों ने उस पर लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)

----------------
बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
बांदा। चित्रकूट के पुरवा तरैहा निवासी मइयादीन, बुद्ध विलास व लाला बाइक से बांदा से गांव जा रहे थे। रविवार की शाम खुरहंड गांव के पास सामने से आ रही बाइक की भिड़ंत में तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed