{"_id":"6167231c15389c07e159d5ba","slug":"home-minister-should-get-the-fishermen-released-in-pakistan-banda-news-knp658144624","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: पाकिस्तान में बंद युवकों की रिहाई के लिए विधायक ने लिखा गृहमंत्री को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: पाकिस्तान में बंद युवकों की रिहाई के लिए विधायक ने लिखा गृहमंत्री को पत्र
Wed, 13 Oct 2021 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:49 PM IST
सार
क्षेत्रीय भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र भेजकर अपने निर्वाचन क्षेत्र के जसईपुर व धाैंसड़ निवासी शैलेंद्र, चांद बाबू व लक्ष्मण सहित पूर्व से बंद अन्य यहां के मछुवारों को रिहा कराकर सुरक्षित घर भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी जेल में बंद युवाओं के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समुद्र में मछली का शिकार करते समय चूक हो जाने पर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई का शिकार होकर जेल पहुंच गए बांदा जनपद के 3 युवाओं को पाकिस्तान की जेल से रिहा कराने की मांग क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश कुमार प्रजापति ने देश के गृहमंत्री से की है।
तिंदवारी क्षेत्र के जसईपुर व धौंसड़ गांव निवासी चांद बाबू, लक्ष्मन, शैलेंद्र सहित 7 मछुवारे बीते 24 सितंबर को पोरबंदर (गुजरात) में समुद्र में मछली का शिकार करते समय पाक सीमा क्षेत्र वाले समुद्र में चले गए। पाक सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
तब से वह करांची जेल में हैं। यहां गांव में यह सूचना आने पर तीनों के परिवारों में सन्नाटा छा गया। तीनों युवा मछुवारे अपने घर के कमाऊ पूत हैं। यह तीनों इसी वर्ष 26 जुलाई को गुजरात के बेरावल बंदरगाह गए थे। वहां ठेकेदार के अधीनस्थ दिहाड़ी पर शिकार करते थे।
विज्ञापन
पूर्व में भी यह वहां जाते रहे हैं। क्षेत्रीय भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र भेजकर अपने निर्वाचन क्षेत्र के जसईपुर व धाैंसड़ निवासी शैलेंद्र, चांद बाबू व लक्ष्मण सहित पूर्व से बंद अन्य यहां के मछुवारों को रिहा कराकर सुरक्षित घर भिजवाने की मांग की है।

घर की रोटी का जुगाड़ करने वाले कमाऊ पूतों के पाकिस्तान जेल चले जाने पर यहां उनके परिवारों में आर्थिक तंगहाली का आलम है। चांद बाबू की मां बशीरन और पिता बशीर ने रुधें गले से फरियाद की- मोदी जी, हमार बेटवा को छुड़वाए देओ। अब हम कबहूंउसे गुजरात न भेयाजब।
उधर, लक्ष्मण की मां बुद्दी और पिता जागेश्वर ने बताया कि उनका बेटा पहली बार कमाई के लिए गया था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई। जहां रिश्ते की बात चल रही थी वो भी टल गई। शैलेंद्र के पिता रामलाल और मां हीरा बाई (जसईंपुर) ने मायूसी भरे शब्दों में कहा कि भगवान पर ही भरोसा है। वही उनका बेटा वापस लाएगा।