Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Home guard beats minor, father also beaten while trying to save him

Banda News: होमगार्ड ने की नाबालिग की पिटाई, बचाने में पिता को भी पीटा

Sun, 25 Jan 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 25 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Home guard beats minor, father also beaten while trying to save him
नरैनी। होमगार्ड ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की की पिटाई कर दी। इसके साथ ही हवाई फायरिंग कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी लक्ष्मी बाजपेयी पत्नी महेश ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी शुभी उर्फ काजल शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान गांव की मंजू देवी वहां से निकलीं और जानबूझकर बेटी के ऊपर थूक दिया। बेटी के विरोध करने पर उन्होंने अकारण विवाद बढ़ाते हुए अपने पति रामजी मिश्रा, जेठ कालका उर्फ कल्लन व भतीजे आशीष को बुला लिया। सभी एकराय होकर बेटी को मारने के लिए आगे बढ़े।
विज्ञापन

इस पर वह उसे अंदर ले गईं। कहा कि गिरवां थाना में कार्यरत होमगार्ड रामजी मिश्रा हाथ में बंदूक लेकर अपने भाई व भतीजे के साथ घर के अंदर आए और बेटी के सिर पर बंदूक की बट मार दी। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। आरोपियों ने पति की भी पिटाई की। कहा कि इसके बाद वह जानमाल की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed