फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Holes in the safety of prison

माफिया सरगनाओं से भरी जेल की सुरक्षा में सुराख

Sun, 08 Mar 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 08 Mar 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
Holes in the safety of prison

प्रदेश के कई कुख्यात माफिया सरगनाओं और आधा दर्जन से ज्यादा खतरनाक दस्यु सरगनाआें और उनके गिरोहों के सदस्यों तथा गुर्गों से भरी पड़ी बांदा मंडल जेल की चहारदीवार (प्राचीर) पुरानी होकर जर्जर हो चुकी है। तीन साल पहले स्वीकृत हुई नई मुख्य बाउंड्री का काम 60 फीसदी होने के बाद ठप हो गया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने काम पूरा कराने के लिए बजट की अगली किस्त देने से हाथ खींच लिए हैं। नतीजे में पुरानी जर्जर बाउंड्रीवाल के अंदर ही एक हजार से ज्यादा बंदी कैद हैं। शहर की बस्ती के नजदीक आ चुकी बांदा जेल में दर्जनों कुख्यात अपराधी, माफिया, सरगना और ददुआ, ठोकिया, बलखड़िया आदि गिरोहों के खतरनाक सदस्य कैद हैं।
विज्ञापन


जेल की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011-12 में मौजूदा पुरानी बाउंड्री के बाहर एक और मजबूत और काफी ऊंची नई बाउंड्री के निर्माण को मंजूरी दी थी। तब इसकी लागत 2 करोड़ 96 लाख 58 हजार रुपये आंकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाउंड्री निर्माण का काम उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड की बांदा यूनिट को सौंपा गया। इस यूनिट को उपरोक्त मूल लागत की राशि दे दी गई। यूनिट का कहना है कि प्राप्त बजट लगभग पूरा खर्च हो गया है। लेकिन काम सिर्फ 60 फीसदी हो पाया है।

बाउंड्री निर्माण का काम पूरा करने के लिए अब निर्माण निगम ने पुनरीक्षित लागत 5 करोड़ 91 लाख 59 हजार रुपये बताई है। यानी निर्माण निगम को बाउंड्री पूरी करने के लिए अभी 2 करोड़ 94 लाख 61 हजार रुपये और चाहिए।

पुनरीक्षित लागत का इस्टीमेट 2 दिसंबर 2014 को प्रदेश सरकार के सचिव गृह कारागार प्रशासन एवं सुधार को भेजा जा चुका है। लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिली। नतीजे में करीब डेढ़ वर्षों से बाउंड्री का काम अधूरा पड़ा है।


निर्माण निगम की बांदा इकाई प्रभारी चंद्रशेखर के मुताबिक 400 मीटर बाउंड्री बनकर रंगाई-पुताई के साथ तैयार हो गई है। 350 मीटर में दूसरी बीम तक काम हुआ है। शेष 309 मीटर में पहली बीम तक काम पूरा हो गया है। अलबत्ता 50 मीटर बाउंड्री का काम अभी शुरू भी नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed