फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hindu organization not satisfied, Rasuka on the culprits

हिंदू संगठन संतुष्ट नहीं, दोषियों पर लगे रासुका

Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hindu organization not satisfied, Rasuka on the culprits
Hindu organization not satisfied, Rasuka on the culprits - फोटो : BANDA
नरैनी/करतल। पत्थर और मिट्टी में दफन गायों के शवों को एमपी पुलिस की ओर से बाहर निकलवाने के बाद पन्ना (एमपी) के पशु चिकित्सक डॉ. चंद्रेश शुक्ला ने पोस्टमार्टम किया। वह अपनी रिपोर्ट यहां के अफसरों के माध्यम से बांदा प्रशासन को भेजेंगे। ब्रजपुर (पन्ना) थानाध्यक्ष बखत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी थाने में नहीं आई है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि गायों की मौत दम घुटने से हुई है। गायों के कान में यूपी का टैग लगा है।
विज्ञापन

उधर, जिंदा गायों को दफन करने के मामले में विभिन्न संगठनों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। नगर पंचायत ईओ के निलंबन मात्र से संगठन और गोरक्षक संतुष्ट नहीं हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने डीएम को पांच सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सवाल किया कि किसकी अनुमति से गोशाला से गायों को जंगल भेजा गया? इनकी मौत का जिम्मेदार कौन है? अन्ना गोवंश आए दिन बुंदेलखंड में किसानों की फसलें चौपट कर देते हैं, लेकिन किसानों ने कभी भी गोवंशों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद ने चेतावनी दी कि चार दिन में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र भटनागर, अमरलाल, फूल सिंह, राहुल सागर भी शामिल रहे। शिवसेना के प्रदेश उप प्रमुख महंत रतन ब्रह्मचारी गुरुवार को नरैनी पहुंचे।

गोवंश को जिंदा दफन किए जाने की जानकारी जुटाई। कहाकि सरकारी गोशालाएं अब वधशालाओं के रूप में तब्दील हो चुकी हैं। जिम्मेदार अधिकारी और उनके सहयोगियों को गोवध अधिनियम में जेल भेजा जाए।

Hindu organization not satisfied, Rasuka on the culprits

Hindu organization not satisfied, Rasuka on the culprits- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed