{"_id":"612141858ebc3e14e07a2c27","slug":"hindi-is-not-unique-it-is-also-the-sweetest-banda-news-knp6474814150","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराली नहीं, सबसे प्यारी भी है हिंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराली नहीं, सबसे प्यारी भी है हिंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हिंदी के जज्बे और जोश में हर भारतीय सराबोर है। मौजूदा में चल रहे हिंदी हैं हम अभियान को छात्र-छात्राएं परवान चढ़ा रहे हैं। प्रतियोगिताओं में अपनी मेधा दिखा रहे हैं। कोई पोस्टर के जरिए तो कोई कविताओं में हिंदी की महिमा बयां कर रहे हैं।
इसी श्रंखला में शनिवार को शहर के मशहूर एसीडी स्टूडियो में आयोजित कविता और पोस्टर प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अभियान में समा बांध दिया। स्टूडियो निर्देशक रश्मि गुप्ता निशा ने प्रतियोगिता की शुरुआत में प्रतिभागी बालिकाओं को बताया कि अमर उजाला के तत्वावधान में देशव्यापी हिंदी हैं हम अभियान चल रहा है।
इसमें कई प्रतियोगिताएं हो रहीं हैं। विजेताओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया जा रहा है। प्रतिभागी बालिकाओं ने पहले निर्धारित विषय हिंदी है हम पर विभिन्न संदेश देने वाले आकर्षक पोस्टर बनाए।
विज्ञापन
कई मासूम बच्चों ने हिंदी की वर्णमाला लिखी। कुछ बालिकाओं ने हिंदी को राष्ट्र भाषा का पूर्ण सम्मान दिए जाने के संदेश वाले चित्र बनाए। पोस्टर के बाद कविता लेखन प्रतियोगिता हुई। बालिकाओं ने विभिन्न संदेशों से सराबोर और हिंदी के प्रति सम्मान दर्शाने वाली कविताएं और पंक्तियां लिखीं।
प्रतियोगिता में यूकेजी से लेकर इंटर तक की बालिकाएं और छात्राएं शामिल हुईं। शिल्पी सोनी, अलका गुप्ता, स्नेहा नामदेव के निर्देशन में प्रतियोगिताएं हुईं।
ये रहे विषय
हिंदी हैं हम अभियान प्रतियोगिताओं में बालिकाओं द्वारा लिखी गईं कविताओं और पोस्टर में मुख्य रूप में मेरी मां, स्त्री का उत्थान, हमारी मातृ भाषा, कोरोना, पौधरोपण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा, आत्मनिर्भर भारत, वर्णमाला इत्यादि विषय शामिल रहे।