फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Highway, cattle on farms, cowsheds deserted

हाईवे, खेतों पर मवेशी, गोशाला सूने

Sun, 25 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Highway, cattle on farms, cowsheds deserted
अतर्रा। स्थायी-अस्थायी गोआश्रय स्थल सूने पड़े हैं। मवेशी हाईवे और खेतों पर मंडरा रहे हैं। हाईवे पर हादसों का अंदेशा है तो खेत में किसान की फसल नष्ट होने का खतरा। प्रदेश सरकार का अन्ना मवेशियों को संरक्षण और बेहतर खानपान का उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है। बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के नंदना-नगनेधी गांव के पास रोजाना आधा सैकड़ा से ज्यादा अन्ना मवेशियों का झुंड शाम ढलते ही सड़क पर डेरा जमा लेता है। इससे हादसों का खतरा बढ़ा हुआ है। हाईवे से निकलने वाले वाहनों को रफ्तार धीमी कर सावधानी से निकलना पड़ता है। दो दिन पूर्व नंदना गांव के नजदीक ट्रक ने दो अन्ना मवेशियों को रौंद दिया था।
विज्ञापन

तेंदुही गांव में अन्ना मवेशियों के झुंड ने आधा दर्जन किसानों के खेतों पर धावा बोलते हुए 70 बीघे में तैयार की जा रही बेड़ सफाचट कर दी थी। नंदना गांव के रामखेलावन, सुधीर प्रजापति, नंदू रैकवार, सभाजीत, मुलायम, कमल साहू, राहुल, चुनकावन आदि ने बताया कि रोज शाम ढलते ही अन्ना मवेशियों का झुंड सड़क पर बैठ जाता है। पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकीं हैं। गांवों में बनी अस्थायी गोशालाओं में बंद मवेशियों की देखभाल न होने से वह भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसीबत बन गए हैं अन्ना मवेशी
तिंदवारी। क्षेत्र में 48 स्थायी और अस्थायी गोशालाएं हैं। अप्रैल माह में यहां बंद तकरीबन आठ हजार मवेशियों को खोल दिया गया। अब ये मवेशी राहगीरों और किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। मवेशी किसानों की बोई हुई मूंग, उर्द, तिल व धान की नर्सरी को बर्बाद कर रहे हैं। क्षेत्र के 56 गांवों से जुड़े दो बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे व बांदा-टांडा नेशनल हाईवे में अन्ना मवेशियों का जमावड़ा रहता है।

आए दिन बाइक सवार चुटहिल होते हैं। कभी-कभी तो ये अन्ना मवेशी राहगीरों के लिए हमलावर हो जाते हैं। मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस सड़कों पर अड्डा जमाए अन्ना मवेशियों के झुंड में फंस जाती हैं। उधर, बीडीओ अमित कुमार यादव का कहना है कि जल्द ही अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed