फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Highest demand for MIG plotsHighest demand for MIG plots

Banda News: एमआईजी के प्लॉटों की सबसे ज्यादा मांग

Fri, 25 Sep 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Highest demand for MIG plotsHighest demand for MIG plots
बांदा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत महोखर में प्रस्तावित बांदा विकास प्राधिकरण आवासीय परियोजना में भूखंडों की मांग में बड़ा अंतर सामने आया है।
विज्ञापन

अलग-अलग श्रेणियों के 476 भूखंडों के आवंटन के लिए 15 अगस्त से 15 सितंबर तक आवेदन लिए गए। सबसे ज्यादा मांग एमआईजी (मिडिल इनकम ग्रुप) श्रेणी के भूखंडों की रही।
विज्ञापन

86 भूखंडों के सापेक्ष 129 आवेदन आए, जो उपलब्ध भूखंडों का 150 प्रतिशत है। इसके विपरीत ईडब्ल्यूएस (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) के 115 भूखंडों के लिए करीब 13 प्रतिशत ही आवेदन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआईजी (लोअर इनकम ग्रुप) के 75 भूखंडों के लिए 81 आवेदन आए। एलएचआईजी (लोअर हायर इनकम ग्रुप) के 121 भूखंडों के लिए 87 और यूएचआईजी (अपर हायर इनकम ग्रुप) के 77 भूखंडों के लिए 63 आवेदन आए। आंकड़ों से पता चलता है कि एमआईजी में उपलब्ध भूखंडों से डेढ़ गुना आवेदन आए, जबकि ईडब्ल्यूएस में बड़ी संख्या में भूखंड खाली रहने की स्थिति बनी है।
ईडब्ल्यूएस भूखंड 38 वर्गमीटर के हैं। इनकी दर 12,900 रुपये प्रति वर्गमीटर है। एलआईजी के भूखंड 48 वर्गमीटर के हैं और दर 13,200 रुपये प्रति वर्गमीटर है। एमआईजी के 162, एलएचआईजी के 200 और यूएचआईजी के 288 वर्गमीटर के भूखंडों की दर 13,500 रुपये प्रति वर्गमीटर है।
भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। जिन श्रेणियों में भूखंडों की तुलना में आवेदन कम आए हैं, उनमें दोबारा आवेदन लिए जाएंगे।
---

चयन के बाद मना किया तो जमानत राशि का 10 फीसदी जब्त

लॉटरी में भूखंड के लिए चयन होने के बाद यदि आवेदक आवंटन स्वीकार नहीं करता है तो उसकी जमा जमानत राशि का 10 प्रतिशत जब्त कर लिया जाएगा। इसलिए चयन के बाद आवंटन लेने से इनकार करने पर आवेदक को जमानत राशि की कटौती का सामना करना पड़ेगा।




वर्जन
जिन श्रेणियों में आवेदन कम आए हैं, उनमें दोबारा आवेदन लेने की प्रक्रिया की जाएगी। भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा। लॉटरी की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।
एमएम वर्मा, सचिव बांदा विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed