{"_id":"57376a7e4f1c1b5c68919b07","slug":"high-voltage-equipment-burns-40-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज से 40 घरों के उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज से 40 घरों के उपकरण जले
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 14 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। बिजली विभाग की लापरवाही से घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। कुछ ही पलों में 40 घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। लोग घबराकर घर से भागे। विरोध में उपभोक्ताओं ने नरैनी-अतर्रा रोड जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए।
नरैनी रोड पर स्थित समदरियन का पुरवा (सिविल लाइन) मोहल्ला में शनिवार को करीब तीन बजे अचानक बिजली के बोर्ड और उपकरण धू-धूकर जलने गए। यह नजारा देख लोगों में हड़कंप मच गई। देखते ही देखते लाखों के उपकरण कूलर, पंखे, टीवी, आरओ मशीन, कंप्यूटर, वाशिंग मशीन, ट्यूबलाइट व बल्ब फुंक गए।
सूचना पर लाइनमैन ने आपूर्ति बंद कराई। बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से घरों में हाईवोल्ट करंट दौड़ा है। भुक्तभोगी जय देवी गिरी, रमेश साहू, मनोज द्विवेदी, कृष्णकांत दीक्षित, घनश्याम सोनकर, तीरथ जोशी, भारतीय, देशराज, भइया, समदरिया, रविकरण तिवारी आदि ने बिजली विभाग की लापरवाही के विरोध में नरैनी-अतर्रा रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। थानाथ्यक्ष राकेश पांडेय ने जाम लगाए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसडीएम से बात कराई और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम हटाया।