फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   High speed tractor entered the garage, six people injured

Banda News: गैरेज में घुसा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, छह लोग जख्मी

Fri, 09 Aug 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
High speed tractor entered the garage, six people injured
नरैनी। अतर्रा रोड स्थित गैरेज में शाम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर जा घुसा। हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। वहां खड़ी चार बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अतर्रा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अतर्रा रोड स्थित लल्ला कुशवाहा की गैरेज में जा घुसा। इस हादसे में गुलाब (22) निवासी देविन रोड कस्बा नरैनी, किशन (25), लल्लू (40) व होरीलाल (38) निवासी राजापुर कोतवाली नरैनी, लवलेश (19), बद्री प्रसाद (50) निवासी नरैनी घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। गैरेज में खड़ी चार मोटर साइकिलें ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से निजी वाहनों से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से जख्मी गुलाब और किशन को मेडिकल कालेज बांदा रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। कोतवाली प्रभारी सुरेश सैनी ने कहा कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed