{"_id":"5e1a17c18ebc3e881e6a558e","slug":"high-speed-bike-collides-with-tree-two-youths-die-banda-news-knp537815497","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
High speed bike collides with tree, two youths die
- फोटो : BANDA
अतर्रा (बांदा)। अतर्रा-बांदा हाईवे पर गांव से बाइक में अतर्रा कस्बा पेट्रोल भरवाने शुक्रवार की देररात आए दो युवक हादसे का शिकार हो गए। पेट्रोल भरवाने के बाद गांव लौटते समय बाइक का अगला पहिया पंक्चर होने से बेकाबू बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
मरने वालों में एक किसान और दूसरा किराना दुकानदार था। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी जान गई।
अतर्रा थाना क्षेत्र के नगवारा गांव निवासी राहुल सिंह (22) पुत्र घनश्याम शुक्रवार की देररात 12 बजे बाइक पर पेट्रोल भरवाने अतर्रा कस्बा गांव के पुष्पेंद्र चौहान उर्फ ज्ञानू (30) पुत्र सूर्यभान सिंह के साथ आया था। पेट्रोल भरवाने के बाद दोनों गांव लौट रहे थेे। बाइक राहुल चला रहा था, जबकि पुष्पेंद्र पीछे बैठा था।
अतर्रा पीजी कालेज के पास बाइक का अगला पहिया पंक्चर हो गया, जिससे तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे महुआ के पेड़ से टकरा गई।
दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रही थी, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। अविवाहित राहुल दो भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा था। पिता ने बताया कि वह अलग रहकर खेती किसानी करता था। वहीं, पुष्पेंद्र के दो बच्चे हैं और वह गांव में किराना की दुकानदार करता था।