फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   High level investigation should be done on the death of EO Mani Manjari

ईओ मणि मंजरी की मौत की हो उच्चस्तरीय जांच

Thu, 09 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
High level investigation should be done on the death of EO Mani Manjari
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते स्थानीय निकाय अधिशासी अधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। बलिया में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की संदिग्ध हालात में मृत्यु की अधिशासी अधिकारियों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कहा है कि अधिशासी अधिकारियों (ईओ) पर नियम विरुद्ध कार्यों और गलत भुगतान के लिए दबाव बनाया जाता है। इसमें राजनीतिक दबाव भी शामिल है। आए दिन घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन से उच्च स्तरीय सहयोग नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले के नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों ने संयुक्त हस्ताक्षरों से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश सिंह को सौंपा। इसमें बताया कि अधिशासी अधिकारियों पर नियम विरुद्ध काम और गलत भुगतान करने के लिए आमतौर पर दबाव डाले जाते हैं। निकायों के अध्यक्ष, सदस्य व ठेकेदार व लिपिकों की इसमें भूमिका रहती है।
विज्ञापन

उनके मन की न करने पर अधिशासी अधिकारियों पर विभिन्न स्तरों का राजनीतिक दबाव बनाया जाता है। उन्हें किसी न किसी काम में फंसाकर मानसिक दबाव भी बनाया जाता है। इन हालात में अधिशासी अधिकारी मानसिक अवसाद की स्थिति में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारियों नेे कहा कि शायद इन्हीं हालातों के चलते बलिया की ईओ मंजरी राय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। अधिशासी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मंजरी राय की मौत की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।

ज्ञापन देने वालों में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एसके मिश्रा (बांदा) व रामसिंह (अतर्रा), नगर पंचायत ईओ अभिमन्यु चौहान (बिसंडा), अमर बहादुर (नरैनी व तिंदवारी) और अजय यादव (बबेरू) इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed